डॉ. राकेश सुंदरियाल बने स्पर्श हिमालय विश्वविद्यालय के कुलपति - Shaurya Mail

Breaking News

डॉ. राकेश सुंदरियाल बने स्पर्श हिमालय विश्वविद्यालय के कुलपति

 डॉ. राकेश सुंदरियाल बने स्पर्श हिमालय विश्वविद्यालय के कुलपति

उत्तराखंड(देहरादून),मंगलवार 18 अगस्त 2026

स्पर्श हिमालय विश्वविद्यालय के कुलपति के रूप में डॉ. राकेश सुंदरियाल ने विधिवत कार्य भार ग्रहण कर लिया है, विश्वविद्यालय के कर्मियों द्वारा आयोजित कुलपति के स्वागत समारोह में उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं भारत सरकार के पूर्व शिक्षा मंत्री ने उन्हें बधाई देते हुए कहा कि उनके अनुभव और नेतृत्व से विश्वविद्यालय शिक्षा, शोध एवं चिकित्सा के क्षेत्र में नई ऊंचाइयां हासिल करेगा।

विश्वविद्यालय के अध्यक्ष प्रो. प्रदीप भारद्वाज ने कहा कि डॉ. सुंदरियाल के नेतृत्व में विश्वविद्यालय को नई दिशा और गति मिलेगी। वहीं स्पर्श हिमालय अस्पताल के सीएमएस डॉ. सकलानी ने भी उन्हें शुभकामनाएं देते हुए सफल कार्यकाल की कामना की।

डॉ. राकेश सुंदरियाल का शिक्षा, शोध एवं प्रशासन के क्षेत्र में 35 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव रहा है। वे जी.बी. पंत राष्ट्रीय हिमालयी पर्यावरण एवं विकास संस्थान में विभिन्न महत्वपूर्ण पदों पर सेवाएं दे चुके हैं। इसके अलावा वे उत्तराखंड जड़ी-बूटी शोध एवं विकास संस्थान के निदेशक तथा हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय में वानिकी एवं प्राकृतिक संसाधन विभाग के प्रोफेसर भी रहे हैं। उनके इस व्यापक अनुभव को विश्वविद्यालय के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है।

डॉ. राकेश सुंदरियाल ने विश्वविद्यालय परिवार का आभार व्यक्त किया और कहा कि वे सभी को साथ लेकर विश्वविद्यालय को उत्कृष्टता के नए मुकाम तक पहुंचाने के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे।

इस अवसर पर सचिव बालकृष्ण चमोली, कुलसचिव अरविंद अरोड़ा,संयुक्त निदेशक डॉ. प्रदीप कोठियाल, नर्सिंग प्रधानाचार्य डॉ. अंजना विलियम, सहित शिक्षकगण, कर्मचारी एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!