दून न्यूज पेपर एजेंट एसोसिएशन ने दी पूर्व मुख्यमंत्री लेफ्टिनेंट जर्नल रिटायर्ड श्री भुवनचंद खंडूरी को श्रद्धांजलि
उत्तराखंड(देहरादून),बुधवार 20 मई 2026
दून न्यूज पेपर एजेंट एसोसिएशन पल्टन बाजार ने आज सेंटर में पूर्व मुख्यमंत्री लेफ्टिनेंट जर्नल रिटायर्ड श्री भुवनचंद खंडूरी व हमारे दून न्यूज पेपर एजेंट एसोसिएशन के सदस्य श्री उदयवीर के निधन पर शोक सभा की।
दून न्यूज पेपर एजेंट एसोसिएशन पल्टन बाजार दो मिनट का मौन रखकर दोनों को विनम्र श्रद्धांजलि दी।
सभा को आदित्य न्यूज एजेंसी के सतीश जैन ने संबोधित किया उन्होंने कहा की पूर्व मुख्यमंत्री लेफ्टिनेंट जर्नल रिटायर्ड श्री भुवनचंद खंडूरी के निधन प्रदेश ही नहीं अपितु देश के लिए भी अपूरणीय क्षति है ।
श्रद्धांजलि सभा में हरप्रीत सिंह, ललित जोशी, बिजेंद्र सेमवाल, कैलाश सेमवाल, राकेश कुमार भट्ट, राकेश शर्मा, गौरव, सौरव, नरेंद्र थापा, अरविंद बहुगुणा, अतुल शर्मा, राजेंद्र भट्ट, रोहित रावत, भूपेश जोशी, गुमान सिंह, प्रमोद कुमार , संजय रावत, महेंद सिंह आदि अन्य समाचार पत्र विक्रेता उपस्थित रहे।
दून न्यूज पेपर एजेंट एसोसिएशन
पल्टन बाजार
देहरादून
शोक संवेदना
भाजपा राष्ट्रीय सह कोषाध्यक्ष राज्यसभा सांसद श्री नरेश बंसल ने पूर्व मुख्यमंत्री,पूर्व केन्द्रिय मंत्री व पूर्व सांसद गढ़वाल लोकसभा आदरणीय मेजर जनरल(रिट.) भुवन चन्द्र खंडूरी जी(एवीएसएम) के निधन पर दुःख व्यक्त करते हुए कहा कि खंडूरी का निधन प्रदेश ही नहीं देश के लिए अपूरणीय क्षति है।
उन्होंने कहा की उन्होंने अपना पूरा जीवन प्रदेश और देश की सेवा को समर्पित किया।उनका विकास के प्रति समर्पण सदैव प्रेरणा देता रहेगा।
ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणो मे स्थान एवं शोक संतप्त परिवार व सर्मथको को यह दुःख सहने की शक्ति प्रदान करे।
ॐ शांति ।।
नरेश बंसल
राज्यसभा सांसद एवं राष्ट्रीय सह कोषाध्यक्ष भाजपा