जिलाधिकारी सविन बंसल ने आज त्रिवेणी घाट का समिति के सदस्यों के साथ संयुक्त निरीक्षण किया - Shaurya Mail

Breaking News
चारधाम यात्रा मार्गों पर मानसून से पहले करें भूस्खलन का ट्रीटमेंट : मुख्य सचिवअनुरोध के आधार पर होंगे शिक्षकों के स्थानांतरण, शिक्षा मंत्री ने दिए निर्देशजिलाधिकारी सविन बंसल की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार, देहरादून में महिला कल्याण विभाग के अंतर्गत मिशन वात्सल्य योजना की जिला बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति (डीसीडब्ल्यूपीसी) की समीक्षा बैठक आयोजित कीअब बस से स्कूल आएंगे अपने आधुनिक इंटेसिव केयर संेटर के बच्चे; एक बस व इंटेंसिव केयर सेंटर में नव निर्मित डॉरमेट्री का डीएम ने किया उद्घाटनजल स्रोतों के पुनर्जीवन पर फोकस, सीडीओ ने दिए समन्वित कार्ययोजना के निर्देश

जिलाधिकारी सविन बंसल ने आज त्रिवेणी घाट का समिति के सदस्यों के साथ संयुक्त निरीक्षण किया

 जिलाधिकारी सविन बंसल ने आज त्रिवेणी घाट का समिति के सदस्यों के साथ संयुक्त निरीक्षण किया

उत्तराखंड(देहरादून),बुधवार 23 अक्टूबर 2024

ऋषिकेश के त्रिवेणी घाट से चंद्रभागा नदी तक में अवैध खनन की जनहित याचिका को लेकर जिलाधिकारी सविन बंसल ने आज त्रिवेणी घाट का समिति के सदस्यों के साथ संयुक्त निरीक्षण किया गया।

जिलाधिकारी ने सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिए कि आसपास के सीसीटीवी कैमरे की फुटेज निकलवाने के निर्देश दिए यदि कहीं अवैध खनन की पुष्टि होती है तो सम्बन्धित के विरूद्ध कार्यवाही की जाएगी। साथ ही निर्देश दिए कि विज्ञप्ति प्रकाशित करें कि यदि उस दौरान अवैध खनन के किसी के पास साक्ष्य फोटो, वीडियो, इत्यादि हों तो वह कार्यालय में प्रस्तुत कर सकते हैं, जिस पर सम्बन्धित के विरूद्ध नियमानुसार कड़ी कार्यवाही की जाएगी।

ज्ञातब्य है कि बरसात के मौसम में काफ़ी मात्रा में सिल्ट जमा हो जाता है, जनमानस की समस्या एवं सुझाव के दृष्टिगत नीलामी की प्रक्रिया शुरू की गई थी, जिस पर एक जनहित याचिका का एनजीटी द्वारा संज्ञान लेते हुए जिलाधिकारी को प्रेषित किया गया था। माननीय एनजीटी के निर्देश के क्रम में आज जिलाधिकारी द्वारा समिति के सदस्यों अधिकारियों के साथ निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान नगर आयुक्त ऋषिकेश शैलेंद्र सिंह, उप जिलाधिकारी ऋषिकेश स्मृति परमार, जिला खान अधिकारी, सिंचाई, नगर निगम, आदि विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!