जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका ने तहसील चौक ऋषिकेश से नेपाली फॉर्म तक निर्माण कार्यों, जल निकासी नाली सफाई कार्यों का निरीक्षण करते हुए - Shaurya Mail

Breaking News

जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका ने तहसील चौक ऋषिकेश से नेपाली फॉर्म तक निर्माण कार्यों, जल निकासी नाली सफाई कार्यों का निरीक्षण करते हुए

 जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका ने तहसील चौक ऋषिकेश से नेपाली फॉर्म तक निर्माण कार्यों, जल निकासी नाली सफाई कार्यों का निरीक्षण करते हुए

उत्तराखंड(देहरादून),मंगलवार 02 जुलाई 2024

तहसील दिवस के उपरांत जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका ने तहसील चौक ऋषिकेश से नेपाली फॉर्म तक निर्माण कार्यों, जल निकासी नाली सफाई कार्यों का निरीक्षण करते हुए, सम्बन्धित विभागों को त्वरित कार्यवाही तथा नगर आयुक्त नगर निगम ऋषिकेश को कार्यों की मॉनिटरिंग के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने श्यामपुर बाईपास एनडीएस स्कूल के समीप हाईवे पर पानी की निकासी, नाली की सफाई को देखा। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि क्षेत्र जलभराव न हो इसके लिए नाली एवं नालों की सफाई की जाए।

जिलाधिकारी ने नगर आयुक्त नगर निगम ऋषिकेश को ड्रेनेज कार्यों की मॉनिटरिंग करने तथा एनएच अधिकारियों को निर्देशित किया निर्माण कार्यों शीघ्र पूर्ण करें। जिलाधिकारी ने वर्षा के बीच निरीक्षण करते हुए स्थानीय व्यापारियों से वार्ता कर उनकी परेशानी को सुना तथा शिकायतों का संज्ञान में लेते हुए एनएच खण्ड डोईवाला की टीम को आवश्यक निर्देश भी दिए।

निरीक्षण के दौरान नगर आयुक्त शैलेंद्र नेगी, उप जिलाधिकारी ऋषिकेश कुमकुम जोशी, सहायक निदेशक सूचना बीसी नेगी,तहसीलदार सुशीला कोठीयाल, एनएच खंड डोईवाला से सहायक अभियंता मनोज राठौड, जूनियर अभियंता प्रदीप कुमार, सिंचाई विभाग से जूनियर अभियंता आशीष बिष्ट उपस्थित रहे।

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!