जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका ने ऋषिपर्णा सभागार कलेक्टेªट में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को सफल बनाए जाने के सम्बन्ध में बैठक लेते हुए - Shaurya Mail

Breaking News

जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका ने ऋषिपर्णा सभागार कलेक्टेªट में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को सफल बनाए जाने के सम्बन्ध में बैठक लेते हुए

 जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका ने ऋषिपर्णा सभागार कलेक्टेªट में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को सफल बनाए जाने के सम्बन्ध में बैठक लेते हुए

उत्तराखंड(देहरादून),सोमवार 12 अगस्त 2024

जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका ने ऋषिपर्णा सभागार कलेक्टेªट में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को सफल बनाए जाने के सम्बन्ध में बैठक लेते हुए सम्बन्धित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने हेतु स्थानीय जनप्रतिनिधियों, नागरिकों, स्कूल, कालेज एवं संगठनों की भागीदारी कराने के निर्देश सम्बन्धित विभागों के अधिकारियों को दिए।
जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि तिंरगा यात्रा कार्यक्रम आयोजित कराते हुए स्थानीय जनप्रतिनिधियों, स्कूलों कालेजों एवं संगठनों की सहभागिता बनाने, तिरंगा संगीत कार्यक्रम देशभक्ति से ओतप्रोत गीतों का प्रसारण, तिंरगा श्रद्धांजलि कार्यक्रम में स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों एवं उनके परिवारों की उपस्थिति एवं भागीदारी सुनिश्चित करना। तिरंगा प्रतिज्ञा कार्यक्रम आयोजित करते हुए तिंरगा वेबासाइट पर उपलब्ध कराया जाएगा। मेरी माटी मेरादेश अभियान के तहत् बनाए गए शिलापटों के पास प्रतिज्ञा के कार्यक्रम आयेाजित किये जा सकते है। तिरंगा कैनवास- हरघर तिरंगा कार्यक्रम स्थलों पर तिरंगा कैनवास लगाया जाएगा ताकि लोग स्थानीय लोग स्थानीय भाषा में हर घर तिरंगा या जय हिन्द लिख सकें। कैनवास राष्ट्रीय घ्वज के आकार 2ः3 के समान हो सकता है, डिजाईन टैम्पलेट www.harghartiranga.com  पर उपलब्ध होगा।
उन्होंने समस्त उप जिलाधिकारियों एवं समसत विभागों के अधिकारियों को निर्देशित किया 12 से 14 अगस्त 2024 तक ग्रामीण एवं नगर क्षेत्रों में स्थानीय जनप्रतिनिधियों, स्कूलों, कालेजों, संगठनों की सहभागिता ली जाए। उन्होंने नगर क्षेत्रों में नगर निगम , नगर पालिका परिषद तथा ग्रामीण क्षेत्रों में पंचायती राज विभाग को व्यापक सफाई अभियान चलाने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने समस्त उप जिलाधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में तथा सम्बन्धित विभागों को आपसी समन्वय से हरघर तिरंगा कार्यक्रम श्रृंखलाओं का सफल आयोजन के साथ जनमानस की भागीदारी सुनिश्चित करते हुए अभियान को सफल बनाये जाने हेतु कार्यवाही करने के निर्देश दिए।
बैठक मुख्य विकास अधिकारी सुश्री झरना कमठान अपर जिलाधिकारी प्रशासन जयभारत सिंह, अपर मुख्य नगर आयुक्त नगर निगम बीर सिंह बुदियाल, नगर मजिस्टेªट प्रत्युष सिंह, उप जिलाधिकारी सदर हरिगिरि, उप जिलाधिकारी मुख्यालय शालिनी नेगी, विशेष भूमि अध्याप्ति अधिकारी स्मृता परमार,  मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ संजय जैन, निदेशक ग्राम्य विकास अभिकरण विक्रम सिंह, पुलिस अधीक्षक यातायात मुकेश कुमार, अधि.अभि लोनिवि, जितेन्द्र कुमार, अधि.अभि. सिंचाई दिनेश चन्द्र उनियाल, अधि.अभि. विद्युत गौरव सकलानी सहित सम्बन्धित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। नगर आयुक्त नगर निगम, पुलिस अधीक्षक नगर प्रमोद कुमार, उप जिलाधिकारी डोईवाला अपर्णा ढौंडियाल, ऋषिकेश कुमकुम जोशी, विकासनगर विनोद कुमार सहित सम्बन्धित विभागों के अधिकारी वर्चुअल माध्यम से जुड़े रहे।

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!