जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका, शहर का जयजा लेते हुए पहुंची आपदा कंट्रोल रूम - Shaurya Mail

Breaking News

जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका, शहर का जयजा लेते हुए पहुंची आपदा कंट्रोल रूम

 जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका, शहर का जयजा लेते हुए पहुंची आपदा कंट्रोल रूम

उत्तराखंड(देहरादून),गुरुवार 01 अगस्त 2024

जिलाधिकारी जनपद के समस्त तहसीलों के सम्बन्धित उप जिलाधिकारियों से जानकारी लेते हुए स्वयं मॉनिटरिंग कर रही है जनपद में हो रही मूसलाधार बारिश के चलते जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका, शहर का जयजा लेते हुए पहुंची आपदा कंट्रोल रूम, निरिक्षण में नगर मजिस्ट्रेट एवं संबंधित अधिकारी मौजूद, जिलाधिकारी ने जनपद के तहसीलों एवं स्थापित कंट्रोल रूमो से क्षेत्र में हो रही लगातार वर्षा के चलते अध्यतन सूचना की जानकारी लेते हुए संबंधित अधिकारियों को अलर्ट रहने के आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि भारी वर्षा एवं संभावित आपदाओं की दृष्टिगत अलर्ट रहे तथा जलभराव की स्थिति आदि में त्वरित गति से राहत बचाव कार्य करें। उन्होंने सभी उप जिलाधिकारियों को दूरभाष पर निर्देशित किया की वर्षा के दौरान अलर्ट रहें तथा नदी, नालों के किनारे क़ोई विचरण न करें इस बात को गंभीरता से लेना सुनिश्चित करेंगे।
जिलाधिकारी जनपद के समस्त तहसीलों के सम्बन्धित उप जिलाधिकारियों से जानकारी लेते हुए स्वयं मॉनिटरिंग कर रही है।

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!