जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका ने सहारनपुर चौक से भंडारी बाग तक चल रहे निर्माण कार्यों का पैदल  निरीक्षण किया - Shaurya Mail

Breaking News

जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका ने सहारनपुर चौक से भंडारी बाग तक चल रहे निर्माण कार्यों का पैदल  निरीक्षण किया

 जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका ने सहारनपुर चौक से भंडारी बाग तक चल रहे निर्माण कार्यों का पैदल  निरीक्षण किया

उत्तराखंड(देहरादून)सोमवार 17 जून 2024

जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका ने आज सहारनपुर चौक से भंडारी बाग तक चल रहे निर्माण कार्यों का पैदल स्थलीय निरीक्षण करते हुए कार्यदाई संस्था के अधिकारियों को मानसून से पूर्व कार्यों को शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए।

निर्माणधीन कार्यों की निर्धारित समय सीमा के उपरांत भी कार्यों को पूर्ण न किए जाने तथा जिन स्थानों पर कार्य पूर्ण हो गया है वहां पर निर्माण सामग्री रखी होने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए कार्यदाई संस्थाओं के अधिकारियों को निर्देशित किया कि दिन रात युद्ध स्तर पर कार्य कराना सुनिश्चित करेंगे।

जिन स्थानों पर कार्य पूर्ण हो चुका है वहां से निर्माण सामग्री हटाते हुए सड़क को समतलीकरण करने के निर्देश दिए। कहा कि जनमानस को आवागमन में असुविधा न हो इस बात को गंभीरता से लेना सुनिश्चित करेंगे।

जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया की जनपद में संचालित निर्माण कार्यों को यथाशीघ्र पूर्ण कर लिया जाए। तथा मानसून के दृष्टिगत नालों एवं नाली सफाई कार्यो को अभिलंब पूर्ण करें।

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!