धामी सरकार के ऐतिहासिक कार्यों ने जीत को बनाया शानदार : महेंद्र भट्ट - Shaurya Mail

Breaking News

धामी सरकार के ऐतिहासिक कार्यों ने जीत को बनाया शानदार : महेंद्र भट्ट

 धामी सरकार के ऐतिहासिक कार्यों ने जीत को बनाया शानदार : महेंद्र भट्ट

उत्तराखंड(देहरादून),बुधवार 05 जून 2024

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने देवभूमि से लगातार पांचों सीटों पर लगी हैट्रिक को राज्य में धामी सरकार के नेतृत्व में लिए गए निर्णय व विकास पर मतदाताओं की मुहर बताया।

मंगलवार को बलबीर रोड स्थित पार्टी मुख्यालय में पुष्कर धामी और प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट की मौजूदगी में एनडीए की जीत पर आतिशबाजी और नारेबाजी के साथ ढोल की थाप पर जमकर जश्न मना। इस मौके पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का पार्टी कार्यकर्ताओं की ओर से स्वागत किया गया।

वहीं प्रदेश अध्यक्ष ने लगातार पांचों सीट जीतकर हैट्रिक लगाने के लिए देवतुल्य पार्टी कार्यकर्ताओं और राज्य की महान जनता का आभार व्यक्त किया। साथ ही कहा कि देश में पहले से ही मोदी को पुनः प्रधानमंत्री बनाने का माहौल था। देवभूमि में विकास के सभी आयाम पर हुए शानदार कामों के प्रति अपने प्रेम को जनमानस ने नतीजों में तब्दील किया है।

उन्होंने उत्तराखंड का देवभूमि वाले स्वरूप को बनाए रखने वाले मुख्यमंत्री धामी के अभूतपूर्व और निर्णायक कदमों की प्रशंसा की। जिसके चलते देश भर में राज्य का नाम हुआ है और जीत के शानदार बनने में भी इसका योगदान रहा।

महेंद्र भट्ट ने इस मौके पर सभी कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि आने वाले दिनों में नगर निकाय पंचायत के चुनाव है। इससे पूर्व चंपावत एवं बागेश्वर विधानसभा उपचुनाव, हरिद्वार त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव, रुद्रप्रयाग पंचायत उपाध्यक्ष चुनावों में भी एकतरफा जीत हासिल हुई हैं। लिहाजा हमे जीत के अपने इस शत प्रतिशत रिकॉर्ड को आगे भी कायम रखना है।

इस मौके पर नवनिर्वाचित टिहरी सांसद महारानी माला राज्य लक्ष्मी शाह, राज्यसभा सांसद नरेश बंसल, कैबिनेट मंत्री प्रेम चंद अग्रवाल, गणेश जोशी, विधायक खजान दास, सविता कपूर, प्रदेश महामंत्री संगठन अजय कुमार, प्रदेश महामंत्री आदित्य कोठारी, प्रदेश कोषाध्यक्ष पुनीत मित्तल, प्रदेश कार्यालय सचिव कौस्तुभानंद जोशी, प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान, दीप्ति रावत, मधु भट्ट समेत बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी एवं वरिष्ठ कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!