स्वतंत्रता सेनानियों की समस्याओं को लेकर धामी सरकार गंभीर, नियुक्त होंगे नोडल अधिकारी - Shaurya Mail

Breaking News

स्वतंत्रता सेनानियों की समस्याओं को लेकर धामी सरकार गंभीर, नियुक्त होंगे नोडल अधिकारी

 स्वतंत्रता सेनानियों की समस्याओं को लेकर धामी सरकार गंभीर, नियुक्त होंगे नोडल अधिकारी

उत्तराखंड(देहरादून),मंगलवार 30 जुलाई 2024

मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने सभी जिलाधिकारियों को जनपद के स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के साथ बैठक करने के निर्देश दिए हैं। मुख्य सचिव ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की समस्याओं के त्वरित निस्तारण के लिए तहसील स्तर पर नोडल अधिकारी नियुक्त करने तथा उनके नाम व मोबाइल नंबर अविलंब शासन को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने विभिन्न अवसरों पर सरकारी कार्यक्रमों में स्वतंत्रता सेनानियों को सम्मानित करने के भी निर्देश दिए।

मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने सचिवालय में स्वतंत्रता सेनानियों तथा उनके उत्तराधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में स्वतंत्रता सेनानियों की समस्याओं की जानकारी ली और त्वरित समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया। उन्होंने इस दिशा में जिलाधिकारी चमोली के कार्यों की सराहना की।

मुख्य सचिव ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की स्मृति में सड़कों, चौराहों व द्वारों के नामकरण तथा शिलापट्ट स्थापित किए जाने संबंधित प्रकरणों को शीर्ष प्राथमिकता के आधार पर निस्तारित किए जाने के निर्देश दिए। मुख्य सचिव ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के उत्तराधिकारी के विभिन्न प्रकरणों के संबंध में संबंधित अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए। बैठक में सभी संबंधित विभागों के सचिव, वर्चुअल माध्यम से सभी जिलों के जिलाधिकारी व स्वतंत्रता सेनानी तथा उनके उत्तराधिकारी उपस्थित थे।

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!