सरुताल बुग्याल को पर्यटक स्थल बनाने की मांग, मुख्यमंत्री काे ज्ञापन सौंपा - Shaurya Mail

Breaking News

सरुताल बुग्याल को पर्यटक स्थल बनाने की मांग, मुख्यमंत्री काे ज्ञापन सौंपा

 सरुताल बुग्याल को पर्यटक स्थल बनाने की मांग, मुख्यमंत्री काे ज्ञापन सौंपा

उत्तराखंड(देहरादून),रविवार 18 अगस्त 2024

भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान के नेतृत्व मे शनिवार को क्षेत्रीय लोगों ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से भेंट कर सरनोल सुतड़ी-सरुताल बुग्याल क्षेत्र को पर्यटक स्थल घोषित करने की मांग की। साथ ही, उन्होंने राजकीय इंटर कालेज सरनौल का नाम वीर बलिदानी श्रवण कुमार के नाम पर करने की भी अपील की।

ज्ञापन में उल्लेख किया गया कि वर्ष 2011 में तत्कालीन सीएम रमेश पोखरियाल निशंक ने इस स्थल को पर्यटक स्थल बनाने की घोषणा की थी, लेकिन अब तक काेई ठाेस कार्रवाई नहीं की गई है। सरनोल से सुतड़ी होते हुए सरुताल बुग्याल के बीच पुष्प वाटिका और बुग्याल क्षेत्र में पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं। यदि इसे पर्यटक स्थल घोषित किया जाता है, ताे यामुनाघाटी और रवाई क्षेत्र के लोगों के लिए यह रोजगार का महत्वपूर्ण स्राेत बन सकता है। उन्हाेंने इस घोषणा के क्रियान्वयन के लिए वित्तीय स्वीकृति की मांग की है।

इसके अतिरिक्त राजकीय इंटर कालेज सरनौल का नाम अमर शहीद वीर बलिदानी श्रवण सिंह चौहान के नाम पर किये जाने की मांग पर मुख्यमंत्री ने सकारात्मक अश्वासन दिया। इस मौके पर जगमोहन सिंह राणा, बलवीर सिंह राणा, सरदार रावत, तरवीन राणा, अवतार रावत, धनवीर रावत, राजेंद्र सेमवाल, जबर सिंह चौहान, सोबेंद्र सिंह चौहान, कमला जुड़ियाल, कपूर राणा, प्यार चंद राणा, सरदार चौहान, विमल चौहान चैन सिंह महर आदि लोग उपस्थित थे ।

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!