देहरादून में डेंगू के चार नये मरीज मिले - Shaurya Mail

Breaking News

देहरादून में डेंगू के चार नये मरीज मिले

देहरादून में डेंगू के चार नये मरीज मिले

देहरादून। देहरादून में डेंगू के चार नये मरीज मिले हैं। जिले में अब तक 37 मरीजों में डेंगू की पुष्टि हो चुकी हैं। जिला मलेरिया अधिकारी सुभाष जोशी ने बताया कि गुरुवार को जिले में चार मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई है। जिसमें दो पुरूष 24 व 31 साल के बापू ग्राम ऋषिकेश एवं नेहरू ग्राम दून के रहने वाले हैं। इसके अलावा दो महिलाएं 23 व 34 साल की शांति विहार रायपुर एवं टर्नर रोड देहरादून क रहने वालजी हैं।

दो महिलाएं अपने घर पर हैं, जिनकी स्थिति ठीक है। 24 वर्ष के पुरूष एसपीएस हॉस्पिटल ऋषिकेश और 31 वर्ष के व्यक्ति कोरोनेशन हॉस्पिटल देहरादून में भर्ती है जिनकी स्थिति ठीक है। बताया कि स्वास्थ्य विभाग एवं नगर निगम देहरादून की टीम डेंगू प्रभावित और संवेदनशील क्षेत्रों में सघन डेंगू लार्वा सर्वे कर रही है। अब तक 8920 घरों में मच्छर का लार्वा पाया गया जिसे टीमों के द्वारा नष्ट किया गया।

Rakesh Kumar Bhatt

http://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!