Breaking News

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल का दून में हुआ जोरदार स्वागत

 कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल का दून में हुआ जोरदार स्वागत

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल का दून में हुआ जोरदार स्वागत

 

देहरादून,  कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार देहरादून पहुंचे गणेश गोदियाल का जोरदार स्वागत हुआ। जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने अपने प्रदेश अध्यक्ष का भव्य स्वागत किया। उन्हें प्रीतम सिंह से कांग्रेस की कमान दी गई है। प्रीतम सिंह को नेता प्रतिपक्ष बनाया गया है। एयरपोर्ट पर गणेश गोदियाल के साथ पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत और कांग्रेस प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव का भी जोरदार स्वागत हुआ। गणेश गोदियाल दिल्ली से देहरादून पहुंचे हैं। अध्यक्ष बनने के बाद दो दिन पहले ही उन्होंने पार्टी के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी से मुलाकात कर उन्हें पौधा भेंट किया था। जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर अपने नये-नवेले प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत करने के लिए कांग्रेस कार्यकर्ताओं की भीड़ उमड़ पड़ी। जौलीग्रांट एयरपोर्ट से निकलने के बाद भानियावाला, डोईवाला, मियांवाला और बालावाला समेत कई स्थानों पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष और दोनों नेताओं का स्वागत किया गया। कांग्रेस भवन में नए प्रदेश अध्यक्ष का कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य स्वागत किया गया।

Digiqole ad

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!