अपराध और भ्रष्टाचार पर झूठ परोस रही है कांग्रेस सओ : भट्ट - Shaurya Mail

Breaking News

अपराध और भ्रष्टाचार पर झूठ परोस रही है कांग्रेस सओ : भट्ट

 अपराध और भ्रष्टाचार पर झूठ परोस रही है कांग्रेस सओ : भट्ट

उत्तराखंड(देहरादून),रविवार 30 जून 2024

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भटृ ने कहा कि महिला अपराधों और भ्रष्टाचार को लेकर कांग्रेस पर राजनैतिक उद्देश्यों से झूठ फैलाने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि धामी सरकार दोनों ही मुद्दों पर जीरो टॉलरेंस की नीति पर कड़ाई से अमल करते हुए बिना किसी भेदभाव के कठोरतम कार्यवाही कर रही है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भटृ ने एक जारी बयान में कहा कि कानून व्यवस्था को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में सरकार शानदार कार्य कर रही है। महिलाओं समेत अन्य अपराधों एवं भ्रष्टाचार के अब तक जो भी प्रकरण सामने आए हैं,उन सभी पर जीरो टॉलरेंस की नीति के आधार पर कार्यवाही की गई है।

उन्होंने स्पष्ट किया कि हरिद्वार के जिस दुखद प्रकरण का कांग्रेस हवाला दे रही है, उसमें भी संलिप्त आरोपित पर सरकार और संगठन की ओर से सख्त कार्यवाही की गई। उनकी गिरफ्तारी के साथ साथ आयोग एवं पार्टी के पदों से भी तत्काल बर्खास्त किया गया। उन्होंने तंज किया कि अन्य पार्टियों की तरह हमारी सरकार कमजोर-मजबूत, अपना-पराया जैसे गुणदोष के आधार पर कानूनी कार्यवाही नही करती है। दोषी अपनी पार्टी का हो या दूसरी पार्टी का,कितना ही रसूखदार रहा हो,आज वे सभी सलाखों के पीछे अपनी सजा का इंतजार कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार के जितने भी प्रकरण सामने आए,उन सभी में धामी सरकार ने तत्काल कठोर एक्शन लिया गया। राज्य निर्माण के बाद से अब तक सर्वाधिक 63 भ्रष्ट अधिकारी कर्मचारियों को जेल की सलाखों के पीछे पहुंचाया गया है।

महेंद्र भटृ ने कहा कि इससे पूर्व भी ऐसे ही तमाम दुखद और संवैदनशील प्रकरणों पर झूठ और भ्रम फैलाकर कांग्रेस राजनैतिक लाभ लेने की कोशिश में जुटी रही है। इन तमाम मुद्दों पर राज्य की राज्य की जनता 22 के विधानसभा, 24 के लोकसभा और हरिद्वार के पंचायत चुनाव में कांग्रेस को पूरी तरह नकारा है।

उन्होंने कहा कि उत्तराखंड की पूर्ववर्ती सरकारों में बेटियों के खिलाफ अन्याय में मुकद्दमा दर्ज होने में ही हफ्तों लग जाते हों। अफसोस इनकी असंवेदनशील और मौकापरस्त राजनीति को यह सब नजर नहीं आता है। उत्तराखंड की चाक चौबंद कानून व्यवस्था पर झूठ और भ्रम फैलाते रहते हैं। ये कांग्रेस नेताओं की बेशर्मी है कि जिनका आलाकमान भ्रष्टाचार के आरोप में बेल पर हैं। जिनके राज्य के शीर्ष नेता को बतौर सीएम देवभूमि की सम्पदा लूटने का लाइसेंस देते हुए दुनिया ने देखा,जिनके छोटे बड़े नेता नख से शिख तक गड़बड़ियों में लिप्त हो। आज वे ईमानदारी पर ज्ञान बांटते फिर रहे हैं। कांग्रेस का एकमात्र मकसद है किसी भी तरह भाजपा की सरकार को बदनाम किया जाए,चाहे इससे देवभूमि की छवि को नुकसान क्यों न हो जाए।

भट्ट ने कहा कि जनता को मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार पर पूर्ण भरोसा है, जो सुरक्षित और श्रेष्ठ उत्तराखंड के लिए पूरी तरह से कटिबद्ध है।

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!