कांग्रेस में उजागर हुई गुटबाजी - Shaurya Mail

Breaking News

कांग्रेस में उजागर हुई गुटबाजी

 कांग्रेस में उजागर हुई गुटबाजी

कांग्रेस में उजागर हुई गुटबाजी

 

उत्तरकाशी,  साल का पहला सोमवार जनपद उत्तरकाशी में कांग्रेस के लिए उथल पुथल भरा रहा। कहीं पार्टी में गुट बाजी उजागर हुई तो कहीं पार्टी में नए चेहरे शामिल होने पर कार्यकर्ता मुखर हुए। गंगोत्री विधान सभा सीट पर जीत के लिए आश्वस्त कांग्रेस में गुटबाजी खुलकर सामने आई। एक गुट ने प्रदेश अध्यक्ष को पत्र भेज गंगोत्री सीट से पूर्व सीएम हरीश रावत को प्रत्याशी बनाए जाने की मांग की। कांग्रेसियों का यह पत्र सोशल मीडिया पर भी जमकर वायरल हो रहा है। जिस पर भाजपा भी चुटकी ले रही है। वहीं निर्दलीय जिला पंचायत अध्यक्ष दीपक बिजल्वाण को कांग्रेस में शामिल किए जाने पर जनपद में कार्यकर्ता मुखर होने लगे हैं। दीपक बिजल्वाण यमुनोत्री विधान सभा सीट से दावेदारी भी कर रहे हैं। स्थानीय पदाधिकारियों ने बिजल्वाण को शामिल किए जाने पर पार्टी के उच्चाधिकारियों के समक्ष नाराजगी भी जताई है। जिला पंचायत अध्यक्ष उत्तरकाशी दीपक बिजल्वाण की कांग्रेस में वापसी के बाद ही गंगा और यमुनाघाटी के कांग्रेस कार्यकर्ता मुखर होने लगे हैं। उनका कहना है कि विवादित नेता को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!