कांग्रेस जनता का भरोसा खो चुकी है : विपिन कैंथोला - Shaurya Mail

Breaking News

कांग्रेस जनता का भरोसा खो चुकी है : विपिन कैंथोला

 कांग्रेस जनता का भरोसा खो चुकी है : विपिन कैंथोला

उत्तराखंड(देहरादून),बुधवार 20 दिसम्बर 2023

भाजपा प्रदेश प्रवक्ता विपिन कैंथोला ने बुधवार को कांग्रेसी गुटबाजी पर तंज किया। उन्होंने कहा कि वह अपने कार्यकर्ताओं और पार्टी जनता का भरोसा पूरी तरह खो चुकी है।

भाजपा प्रदेश मुख्यालय में मीडिया से बातचीत में उन्होंने हरीश रावत को कांग्रेसी गुटबाजी का जनक बताते हुए कटाक्ष किया कि विद्रोह के डर से जिस कांग्रेस नेतृत्व ने प्रदेश टीम का गठन नहीं किया, अब जिलों में कार्यकर्ता उन्हें ही पहचानने से इंकार कर रहे हैं।

जिला सम्मेलनों को लेकर पूर्व सीएम हरीश रावत, पिथौरागढ़ विधायक का कांग्रेस नेतृत्व पर उठाए सवालों पर विपिन ने इसे कांग्रेस का अंदरूनी मसला और असली सांगठनिक हकीकत बताया। उन्होंने व्यंग किया कि दो वर्ष होने को आए हैं, लेकिन कांग्रेस की प्रदेश टीम का अता पता नहीं है। क्योंकि वे जानते हैं कि जैसे ही प्रदेश पदाधिकारी बनाएंगे वैसे ही कांग्रेसी गुटबाजी का गुब्बारा फूटना तय है। इसलिए एकला चलो और हवा हवाई दावों से कार्यकर्ताओं में भ्रम फैलाते चलो। उन्होंने कहा, दुर्भाग्यपूर्ण है कि हरीश रावत जैसे वरिष्ठ नेताओं को भी अपनी बात सोशल मीडिया के माध्यम से रखनी पड़ती है । वरिष्ठ नेता प्रीतम सिंह गुटबाजी सार्वजनिक होने पर नाराजगी दिखाते हैं तो कोई पूर्व विधायक कहता है कि उन्हें चंपावत सम्मेलन में नहीं बुलाया गया, तो कोई विधायक मंच से ही डेढ़ साल की देरी से जिले में पहुंचने पर सवाल खड़े करता है।

उन्होंने व्यंग किया कि आज कांग्रेस के भीतर की गुटबाजी इतनी हो गयी है कि उनके प्रदेश के बड़े नेताओं से लेकर छोटे कार्यकर्ता तक एक दूसरे की टांग खिंचाई में लगे रहते हैं। उनकी पार्टी के नेता ही अपने प्रदेश अध्यक्ष के कार्यक्रमों पर तंज कसते नजर आते हैं। गुटबाजी के जनक हरीश रावत भी लगातार गाहे बगाहे गुटीय राजनीति को हवा देते रहते हैं। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड राज्य की जनता कांग्रेस को दो बार आईना दिखा चुकी है और 2024 में फिर से उत्तराखंड में भाजपा के जीत की हैट्रिक लगवाने लगाएगी।

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!