CM पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि विधानसभा चुनाव खटीमा सीट से ही लड़ेंगे
CM पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि विधानसभा चुनाव खटीमा सीट से ही लड़ेंगे
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्पष्ट कर दिया है कि वह आगामी विधानसभा चुनाव खटीमा सीट से ही लड़ेंगे। राजनैतिक विशेषयज्ञों द्वारा यह कयास लगाए जा रहे थे कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी खटीमा सीट छोड़ किसी अन्य सीट से चुनाव लड़ेंगे।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज स्पष्ट कर दिया है कि वह अपनी खटीमा सीट से ही विधानसभा का चुनाव लड़ेंगे। इसी खटीमा सीट पर आम आदमी पार्टी ने अपने पूर्व अध्यक्ष एस एस कलेर को प्रत्याशी के रूप में मैदान में उतार दिया है।
कांग्रेस की तो कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष भुवन कापड़ी का टिकट खटीमा सीट से तय माना जा रहा है।
2017 के विधानसभा चुनाव में भाजपा के पुष्कर धामी मात्र 2700 वोटों से विजय हुए थे और कांग्रेस के भुवन कापड़ी दूसरे स्थान पर थे। पिछले नतीजों को देख इस बार भी लग रहा है कि खटीमा का चुनाव काफी टक्कर का रहेगा।