Breaking News

सीएम टनकपुर में आयोजित रक्षा बंधन समारोह में हुए शामिल हुए

 सीएम टनकपुर में आयोजित रक्षा बंधन समारोह में हुए शामिल हुए

सीएम धामी ने कहा नारी शक्ति अपने कार्यों व आत्मविश्वास के बल पर बन रही आत्मनिर्भर

चम्पावत। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने यहां गांधी मैदान में आयोजित रक्षाबंधन कार्यक्रम में प्रतिभाग कर सभी को राखी के पावन पर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि मुझे प्रसन्नता है कि आप सभी लोगों का मुझे जो भरपूर स्नेह और सहयोग मिलता है, उसी से मुझे प्रदेश की सेवा करने में भरपूर ऊर्जा मिल रही है और प्रदेश विकास की ओर आगे बढ़ रहा है।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि रक्षाबंधन भाई बहन के पारस्परिक, प्रेम, रिश्ते और विश्वास का त्यौहार है और इस पर्व को हम कर्तव्य, आत्मीयता, त्याग, सामाजिक एकता, सद्भावना के प्रतीक के रूप में मनाते हैं। उन्होंने कहा कि इस बार का यह पर्व हमारे लिये और भी महत्वपूर्ण है, चन्द्रयान-3 के सफल प्रक्षेपण व सफल लेंडिंग पर पूरे विश्व ने भारत का लोहा माना है। जिसमें माताओं व बहनों का विशेष योगदान रहा है। जनपद प्रदेश की नारी शक्ति अपने कार्यों व आत्मविश्वास के बल पर आत्मनिर्भर बनकर अन्य को भी आर्थिक व सामाजिक रूप से सशक्त बना रही है। आज की मातृशक्ति हर क्षेत्र में प्रतिनिधित्व कर देश का नाम विश्व पटल पर अंकित कर रही है। मुख्यमंत्री ने जनपद की स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा हस्तनिर्मित पिरूल, ऐपण, सूत व अन्य स्थानीय उत्पादों से बनाई गई राखियों व अन्य निर्मित उत्पादों की सराहना की। उन्होंने कहा कि चम्पावत को आदर्श जनपद बनाने हेतु जनपद में विभिन्न विकास कार्य किए जा रहे हैं और चम्पावत आदर्श जनपद की ओर तेजी से बढ़ रहा है। इसके साथ ही उत्तराखंड को अग्रणी जिला बनाने के लिए अनेकों विकास कार्य किए जा रहे हैं।

इस अवसर पर उपस्थित जनता को संबोधित करते हुए सीएम धामी की पत्नी गीता धामी ने जनपदवासियों को रक्षाबंधन की बधाई व शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सरकार प्रदेश को विकास की ओर बढ़ाने हेतु पूरी तन्मयता के साथ कार्य कर रही है। आयोजित रक्षाबंधन कार्यक्रम में बड़ी संख्या में आई महिलाओं ने मुख्यमंत्री को रक्षासूत्र भेंट कर उनकी दीर्घायु की कामना की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने गांधी मैदान में रामलीला मंच का लोकार्पण किया साथ ही नेहरू पार्क टनकपुर के सामने नगर आजीविका केंद्र का शुभारंभ किया। इस अवसर पर स्कूली बच्चों द्वारा स्वागत गीत एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष टनकपुर विपिन कुमार, बनबसा नगर पंचायत अध्यक्ष रेनू अग्रवाल, भाजपा प्रदेश मंत्री हेमा जोशी, जिला प्रभारी प्रदेश मंत्री विकास शर्मा, जिला महामंत्री पूरन माहरा, विधायक प्रतिनिधि दीपक रजवार, पूर्व जिलाध्यक्ष दीप चंद्र पाठक, शिवराज कठायत, भुवन पांडेय, तुलसी कुंवर, अपर जिलाधिकारी हेमंत कुमार वर्मा, सीओ अविनाश वर्मा,एपीडी विम्मी जोशी समेत स्थानीय जनप्रतिनिधि, विभिन्न क्षेत्रों से आई महिलाएं, आमजन आदि मौजूद रहे।

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!