दयारा बुग्याल में बटर फेस्टिबल के लिए सीएम ने दिए 15 लाख रूपए - Shaurya Mail

Breaking News

दयारा बुग्याल में बटर फेस्टिबल के लिए सीएम ने दिए 15 लाख रूपए

 दयारा बुग्याल में बटर फेस्टिबल के लिए सीएम ने दिए 15 लाख रूपए

उत्तराखंड(उत्तरकाशी),रविवार 09 अगस्त 2026

प्रसिद्ध पर्यटक स्थल दयारा बुग्याल में आगामी 17 अगस्त को आयोजित होने वाले बटर फेस्टिवल (अंढूड़ी उत्सव) की तैयारियां तेज हो गई है। दूध, मक्खन व मठ्ठे से खेली जाने वाली इस अनूठी होली को भव्य स्वरूप देने के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पर्यटन विभाग से 15 लाख रूपए की तत्काल स्वीकृति प्रदान की है।

समुद्रतल से 11 हजार फीट की उंचाई पर व 28 वर्ग किमी क्षेत्र में फैले जिल के भटवाड़ी ब्लॉक के दयारा बुग्याल में रैथल के ग्रामीण सदियों से भाद्रप्रद महीने की संक्रांति को दूध मक्खन मट्ठा की होली का आयोजन करते आ रहे हैं। गत वर्ष धराली आपदा के कारण समिति व स्थानीय ग्रामीणों को आयोजन स्थगित करना पड़ा और सूक्ष्म रूप से महज परंपरा का निर्वहन किया। लेकिन इस वर्ष बटर बेस्टिवल को भव्य रूप देने के लिए समिति ने अब तैयारियां शुरू कर दी है।

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!