सीएम डा.निशंक व राज्यमंत्री ओमप्रकाश ने किया सप्तऋषि दुर्घटना स्थल का निरीक्षण - Shaurya Mail

Breaking News

सीएम डा.निशंक व राज्यमंत्री ओमप्रकाश ने किया सप्तऋषि दुर्घटना स्थल का निरीक्षण

 सीएम डा.निशंक व राज्यमंत्री ओमप्रकाश ने किया सप्तऋषि दुर्घटना स्थल का निरीक्षण

उत्तराखंड(हरिद्वार),मंगलवार 02 जून 2026

उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री डा.रमेश पोखरियाल निशंक व राज्य मंत्री ओमप्रकाश जमदग्नि ने सोमवार को सप्तऋषि क्षेत्र में डंपर द्वारा बस को टक्कर मारने से हुई दुर्घटना स्थल का निरीक्षण कर क्षति का जायजा लिया तथा अधिकारियों से घटना की जानकारी प्राप्त कर राहत एवं यातायात व्यवस्थाओं की समीक्षा की।

संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। सोमवार को हुई दुर्घटना में एक महिला की मृत्यु हो गयी थी। जबकि दर्जनों लोग घायल हो गए थे। पूर्व सीएम डा.निशंक व राज्यमंत्री ओमप्रकाश जमदग्नि ने पंजाबी ढाबे का भी निरीक्षण किया। बस को टक्कर मारने के बाद डंपर पंजाबी ढाबे में जा घुसा था।

राज्यमंत्री ओमप्रकाश जमदग्नि ने अधिकारियों को आमजन की सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाए रखने के निर्देश दिए तथा घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की। इस दौरान सीओ सिटी, ट्रैफिक पुलिस, सप्तऋषि चौकी प्रभारी, परिवहन विभाग, तहसीलदार सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!