देवीधुरा में छात्रों के बीच पहुंचे सीएम धामी, मेहनत और लक्ष्य निर्धारण का दिया संदेश - Shaurya Mail

Breaking News

देवीधुरा में छात्रों के बीच पहुंचे सीएम धामी, मेहनत और लक्ष्य निर्धारण का दिया संदेश

 देवीधुरा में छात्रों के बीच पहुंचे सीएम धामी, मेहनत और लक्ष्य निर्धारण का दिया संदेश

उत्तराखंड(चंपावत),शनिवार 16 मई 2026

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अपने एक दिवसीय दौरे के दौरान देवीधुरा स्थित राजकीय इंटर कॉलेज पहुंचे, जहां उन्होंने छात्र-छात्राओं से मुलाकात कर उनका उत्साहवर्धन किया। मुख्यमंत्री ने बच्चों के साथ संवाद करते हुए शिक्षा, अनुशासन और जीवन में लक्ष्य तय करने के महत्व पर चर्चा की।

मुख्यमंत्री धामी ने छात्र-छात्राओं को मन लगाकर पढ़ाई करने और अपने भविष्य को बेहतर बनाने के लिए लगातार मेहनत करने की प्रेरणा दी। उन्होंने कहा कि शिक्षा ही सफलता की सबसे मजबूत नींव है और युवा पीढ़ी ही राज्य और देश का भविष्य तय करेगी।

विद्यालय परिसर में मुख्यमंत्री को अपने बीच पाकर छात्र-छात्राओं में खासा उत्साह देखने को मिला। इस दौरान उन्होंने बच्चों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं भी दीं। इसके बाद मुख्यमंत्री देवीधुरा में आयोजित ‘पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026’ के जिला स्तरीय कार्यक्रम में शामिल हुए, जहां संगठनात्मक गतिविधियों और प्रशिक्षण कार्यक्रमों को लेकर चर्चा की गई।

कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष गोविंद सामंत, जिलाधिकारी मनीष कुमार, पुलिस अधीक्षक रेखा यादव सहित जनप्रतिनिधि, अधिकारी और कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!