चम्पावत में ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत सीएम धामी ने किया पौधारोपण - Shaurya Mail

Breaking News
डीएम ने कलेक्ट्रेट परिसर स्थित कार्यालयों, रिकॉर्ड रूम एवं आपदा परिचालन केन्द्र का किया निरीक्षण; अधिकारियों कार्मिकों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देशअन्य पिछडा वर्ग आयोग में 10 शिकायतों पर सुनवाई, विभागों को दिए सख्त निर्देशस्वच्छता पखवाड़ा–2026 के माध्यम से टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड ने स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण एवं सतत विकास के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को पुनः सुदृढ़ कियादेवभूमि के सपूतों ने छुआ आसमान : NSG के मेजर अखिलेश भट्ट के नेतृत्व में उत्तराखंड के वीरों ने एवरेस्ट पर लहराया तिरंगाएचपीसीएल और टाटा मोटर्स ने प्रयुक्त ऑटोमोटिव लुब्रिकेंट्स के लिए स्केलेबल सर्कुलर इकोनॉमी मॉडल विकसित करने हेतु साझेदारी की

चम्पावत में ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत सीएम धामी ने किया पौधारोपण

 चम्पावत में ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत सीएम धामी ने किया पौधारोपण

उत्तराखंड(चंपावत),मंगलवार 31 मार्च 2026

चम्पावत में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत पंचम वाहिनी सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) परिसर में पौधारोपण किया।

इस अवसर पर उन्होंने पर्यावरण संरक्षण और हरित उत्तराखंड के लक्ष्य को आगे बढ़ाने के लिए अधिक से अधिक पौधे लगाने की अपील की। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह अभियान केवल पौधारोपण तक सीमित नहीं है, बल्कि यह प्रकृति और मातृभावना से जुड़ा एक भावनात्मक प्रयास है। उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि प्रत्येक व्यक्ति अपनी माँ के नाम पर एक पेड़ अवश्य लगाए और उसकी देखभाल भी करे, ताकि आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ और सुरक्षित पर्यावरण मिल सके।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हिमालयी राज्य उत्तराखंड के लिए पर्यावरण संरक्षण बेहद आवश्यक है। अधिक पौधारोपण से हरियाली बढ़ेगी और जल संरक्षण व जलवायु संतुलन को भी मजबूती मिलेगी। इस मौके पर एसएसबी के अधिकारी, जवान और स्थानीय लोग भी मौजूद रहे।

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!