मुख्य सचिव ने शहरों के सीवर सिस्टम मैप पर की रिपोर्ट तलब - Shaurya Mail

Breaking News
चारधाम यात्रा मार्गों पर मानसून से पहले करें भूस्खलन का ट्रीटमेंट : मुख्य सचिवअनुरोध के आधार पर होंगे शिक्षकों के स्थानांतरण, शिक्षा मंत्री ने दिए निर्देशजिलाधिकारी सविन बंसल की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार, देहरादून में महिला कल्याण विभाग के अंतर्गत मिशन वात्सल्य योजना की जिला बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति (डीसीडब्ल्यूपीसी) की समीक्षा बैठक आयोजित कीअब बस से स्कूल आएंगे अपने आधुनिक इंटेसिव केयर संेटर के बच्चे; एक बस व इंटेंसिव केयर सेंटर में नव निर्मित डॉरमेट्री का डीएम ने किया उद्घाटनजल स्रोतों के पुनर्जीवन पर फोकस, सीडीओ ने दिए समन्वित कार्ययोजना के निर्देश

मुख्य सचिव ने शहरों के सीवर सिस्टम मैप पर की रिपोर्ट तलब

 मुख्य सचिव ने शहरों के सीवर सिस्टम मैप पर की रिपोर्ट तलब

उत्तराखंड(देहरादून),शुक्रवार 25 अक्टूबर 2024

मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने शहरों में सीवर सिस्टम मैप और संचालन के संबंंध में रिपोर्ट तलब की है। उन्होंने सरकारी आवासीय काॅलोनियों में सीवर सिस्टम की स्थिति एवं एसटीपी से कनेक्टिविटी को लेकर जल संस्थान से रिपोर्ट मांगी है।

गुरुवार को सचिवालय में मुख्य सचिव राधा रतूड़ी केन्द्रपोषित योजना अमृत 2.0 के तहत गठित हाई पावर्ड स्टीयरिंग कमेटी की अध्यक्षता की। इस दौरान उन्होंने सम्बन्धित सचिव की ओर से तत्काल इस विषय में समीक्षा करवाने के निर्देश दिए हैं।

मुख्य सचिव ने विशेषरूप से देहरादून का सीवर सिस्टम मैप तत्काल प्रस्तुत करने के निर्देश दिए है। शहरों में सरकारी आवासीय काॅलोनियों में सीवर सिस्टम की स्थिति और एसटीपी से कनेक्टिविटी को लेकर जल संस्थान को तत्काल रिपोर्ट देने के निर्देश दिए हैं।

उन्होंने अमृत 2.0 जैसी सभी केन्द्रपोषित योजनाओं का पूरा लाभ राज्य को मिलने को लेकर समयबद्धता से योजनाओं के डीपीआर बनाने और डीपीआर तैयारी के दौरान स्पष्ट मापदंडों का अनुपालन करने के निर्देश दिए हैं। इस संबंध में विलम्ब पर सख्त नाराजगी जाहिर करते हुएयोजनाओं के क्रियान्वयन में लापरवाही पर सख्त कार्यवाही के निर्देश दिए हैं।

मुख्य सचिव ने अमृत 2.0 के तहत गठित हाई पावर्ड स्टीयरिंग कमेटी बैठक में अमृत 2.0 (ट्रान्च-2) के लिए 356.52 करोड़ रुपये के स्टेट वाॅटर एक्शन प्लान, अमृत 2.0 (ट्रान्च-2) के स्टेट वाॅटर एक्शन प्लान में अनुमोदित 08 योजनाओं के पुनरीक्षित आगणनों पर अनुमोदन किया। अमृत 2.0 के घटक ‘अमृत सरोवर’ के तहत एसएलटीसी में अनुमोदित नगर पंचायत दिनेशपुर की 02 योजनाओं पर अनुमोदन प्रदान किया। बैठक मेें सचिव नितेश झा सहित वित्त, सिचाई, पेयजल विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!