मुख्यमंत्री ने दी बच्चों को बाल दिवस की शुभकामनाएं - Shaurya Mail

Breaking News
जिलाधिकारी सविन बंसल की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार, देहरादून में महिला कल्याण विभाग के अंतर्गत मिशन वात्सल्य योजना की जिला बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति (डीसीडब्ल्यूपीसी) की समीक्षा बैठक आयोजित कीअब बस से स्कूल आएंगे अपने आधुनिक इंटेसिव केयर संेटर के बच्चे; एक बस व इंटेंसिव केयर सेंटर में नव निर्मित डॉरमेट्री का डीएम ने किया उद्घाटनजल स्रोतों के पुनर्जीवन पर फोकस, सीडीओ ने दिए समन्वित कार्ययोजना के निर्देशएडिफाई वर्ल्ड स्कूल में उत्तराखंड पक्षी प्रदर्शनी का भव्य आयोजन कियाडीएम की सख्ती से जिले में 64 पूर्णतः निर्जीर्ण विद्यालय भवनों में से 56 ध्वस्त, शेष पर कार्रवाई जारी

मुख्यमंत्री ने दी बच्चों को बाल दिवस की शुभकामनाएं

 मुख्यमंत्री ने दी बच्चों को बाल दिवस की शुभकामनाएं

उत्तराखंड(देहरादून),गुरुवार 14 नवंबर 2024

मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों,विशेषकर बच्चों को बाल दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि बच्चे देश का भविष्य हैं और उनके बेहतर भविष्य के लिए बच्चों को अच्छी शिक्षा और संस्कार देना हम सबकी जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि बाल अधिकारों के संरक्षण और जागरूकता बढ़ाने में सक्रिय भूमिका निभाएं।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रथम प्रधानमंत्री स्वर्गीय जवाहर लाल नेहरू को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि राज्य सरकार बच्चों की शिक्षा और स्वास्थ्य की दिशा में प्रतिबद्धता के साथ काम कर रही है। हमारा प्रयास है कि हर बच्चे की नींव मजबूत हो और वह पढ़-लिखकर देश का जिम्मेदार नागरिक बने।

मुख्यमंत्री ने कहा कि विश्व के बेहतर कल के लिए बच्चों का वर्तमान सुरक्षित होना आवश्यक है। बच्चों के संतुलित और समग्र विकास से ही हम देश और समाज को खुशहाल बना सकते हैं।

मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों से अपील की है कि वे बच्चों को अच्छी शिक्षा और संस्कार देने की जिम्मेदारी का निर्वहन करते हुए बाल अधिकारों के संरक्षण और जागरूकता बढ़ाने में सक्रिय भूमिका निभाएं।

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!