मुख्यमंत्री ने लिया केदारनाथ के रावल से आशीर्वाद - Shaurya Mail

Breaking News
डीएम ने कलेक्ट्रेट परिसर स्थित कार्यालयों, रिकॉर्ड रूम एवं आपदा परिचालन केन्द्र का किया निरीक्षण; अधिकारियों कार्मिकों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देशअन्य पिछडा वर्ग आयोग में 10 शिकायतों पर सुनवाई, विभागों को दिए सख्त निर्देशस्वच्छता पखवाड़ा–2026 के माध्यम से टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड ने स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण एवं सतत विकास के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को पुनः सुदृढ़ कियादेवभूमि के सपूतों ने छुआ आसमान : NSG के मेजर अखिलेश भट्ट के नेतृत्व में उत्तराखंड के वीरों ने एवरेस्ट पर लहराया तिरंगाएचपीसीएल और टाटा मोटर्स ने प्रयुक्त ऑटोमोटिव लुब्रिकेंट्स के लिए स्केलेबल सर्कुलर इकोनॉमी मॉडल विकसित करने हेतु साझेदारी की

मुख्यमंत्री ने लिया केदारनाथ के रावल से आशीर्वाद

 मुख्यमंत्री ने लिया केदारनाथ के रावल से आशीर्वाद

उत्तराखंड(देहरादून),गुरुवार 02 अप्रैल 2026

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को श्री केदारनाथ धाम के रावल श्री श्री श्री 1008 भीमाशंकर लिंग से शिष्टाचार भेंट कर उनका आशीर्वाद लिया।

मुख्यमंत्री ने रावल के आज सीएम आवास पर केदारनाथ के रावल का स्वागत किया। इस दौरान केदारनाथ धाम में चल रहे पुनर्निर्माण एवं विकास कार्यों पर चर्चा की। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार तीर्थयात्रियों की सुविधा, सुरक्षा व व्यवस्थाओं को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने आगामी यात्रा सीजन को सुगम एवं सुव्यवस्थित बनाने के लिए किए जा रहे प्रयासों का भी उल्लेख किया।

इस दौरान केदारनाथ धाम की व्यवस्थाओं, यात्रा संचालन व श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए आवश्यक तैयारियों पर भी चर्चा हुई। मुख्यमंत्री ने रावल से आशीर्वाद लेकर प्रदेश की प्रगति एवं जनकल्याण के लिए उनके मार्गदर्शन की अपेक्षा व्यक्त की।

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!