मुख्यमंत्री ने पंचांग कैलेंडर का विमोचन किया - Shaurya Mail

Breaking News
डीएम ने कलेक्ट्रेट परिसर स्थित कार्यालयों, रिकॉर्ड रूम एवं आपदा परिचालन केन्द्र का किया निरीक्षण; अधिकारियों कार्मिकों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देशअन्य पिछडा वर्ग आयोग में 10 शिकायतों पर सुनवाई, विभागों को दिए सख्त निर्देशस्वच्छता पखवाड़ा–2026 के माध्यम से टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड ने स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण एवं सतत विकास के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को पुनः सुदृढ़ कियादेवभूमि के सपूतों ने छुआ आसमान : NSG के मेजर अखिलेश भट्ट के नेतृत्व में उत्तराखंड के वीरों ने एवरेस्ट पर लहराया तिरंगाएचपीसीएल और टाटा मोटर्स ने प्रयुक्त ऑटोमोटिव लुब्रिकेंट्स के लिए स्केलेबल सर्कुलर इकोनॉमी मॉडल विकसित करने हेतु साझेदारी की

मुख्यमंत्री ने पंचांग कैलेंडर का विमोचन किया

 मुख्यमंत्री ने पंचांग कैलेंडर का विमोचन किया

उत्तराखंड(देहरादून),गुरुवार 19 मार्च 2026

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार काे हिन्दू नववर्ष के अवसर पर मुख्यमंत्री आवास पर सूचना एवं लोक संपर्क विभाग की ओर से प्रकाशित पंचांग कैलेंडर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री धामी ने सूचना विभाग की इस पहल काे राज्य की सांस्कृतिक एवं धार्मिक विरासत को संरक्षित करने की दिशा में महत्वपूर्ण बताया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड की सनातन परंपराएं और सांस्कृतिक मूल्य इसकी विशिष्ट पहचान हैं। पंचांग कैलेंडर नई पीढ़ी को इन परंपराओं से जोड़ने का सशक्त माध्यम बनेगा। उन्होंने कहा कि कैलेंडर में तिथि, वार, पर्व एवं विशेष दिवसों की जानकारी के साथ पारंपरिक त्योहारों और व्रतों का महत्व भी दर्शाया गया है। इसमें राज्य के प्रमुख धार्मिक स्थलों को भी स्थान दिया गया है, जो इसकी उपयोगिता को बढ़ाता है।

मुख्यमंत्री ने विभाग के प्रयास की सराहना करते हुए इसे जन-जन के लिए उपयोगी बताया। इस अवसर पर सचिव विनय शंकर पांडेय, महानिदेशक सूचना बंशीधर तिवारी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!