मुख्यमंत्री ने किया मुख्यमंत्री आवास परिसर में ट्यूलिप बल्ब का रोपण - Shaurya Mail

Breaking News

मुख्यमंत्री ने किया मुख्यमंत्री आवास परिसर में ट्यूलिप बल्ब का रोपण

 मुख्यमंत्री ने किया मुख्यमंत्री आवास परिसर में ट्यूलिप बल्ब का रोपण

उत्तराखंड(देहरादून),शुक्रवार 03 जनवरी 2024

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने पारिवारिक सदस्यों संग मुख्यमंत्री आवास परिसर में विभिन्न प्रजातियों के ट्यूलिप बल्ब का रोपण किया।इस अवसर पर उन्होंने परिसर में बागवानी से जुड़े कार्यों का निरीक्षण किया और फूलों की विभिन्न प्रजातियों का अवलोकन करते हुए इन प्रयासों की सराहना की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्तमान समय में फूलों की बढ़ती मांग को देखते हुए प्रदेश में पुष्प उत्पादन के माध्यम से स्वरोजगार के बड़े अवसर उपलब्ध हो सकते हैं। उन्होंने किसानों को परंपरागत खेती के साथ-साथ व्यावसायिक पुष्प उत्पादन के लिए प्रोत्साहित करने की आवश्यकता पर जोर दिया।

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!