शिक्षक दिवस पर मुख्यमंत्री ने डॉ. राधाकृष्णन को किया नमन - Shaurya Mail

Breaking News

शिक्षक दिवस पर मुख्यमंत्री ने डॉ. राधाकृष्णन को किया नमन

 शिक्षक दिवस पर मुख्यमंत्री ने डॉ. राधाकृष्णन को किया नमन

उत्तराखंड(देहरादून),शनिवार 05 सितंबर 2026

शिक्षक दिवस के अवसर पर शनिवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों एवं शिक्षकों को शुभकामनाएं देते हुए महान शिक्षाविद् और पूर्व राष्ट्रपति भारत रत्न डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन को नमन किया।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री आवास में डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनका स्मरण किया। उन्होंने कहा कि डॉ. राधाकृष्णन का जीवन भारतीय शिक्षा, संस्कृति और मानवीय मूल्यों का प्रेरणास्रोत है। उनका व्यक्तित्व एवं कृतित्व आज भी शिक्षकों और विद्यार्थियों को प्रेरित करता है।

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!