मुख्यमंत्री  ने परेड ग्राउंड देहरादून में पांच इलेक्ट्रिक बसों को हरी झण्डी दिखाई।  - Shaurya Mail

Breaking News
घरेलू सिलेंडर के व्यावसायिक उपयोग पर तहसील सदर में 22 तथा विकासनगर अंतर्गत 10 सिलेंडर ज़ब्तलेखक गांव बना संस्कृति का संगम, विरासत कला उत्सव में दिखी एकता की झलकदेहरादून में SMILE योजना के तहत टपकेश्वर मंदिर परिसर में चिकित्सा शिविर आयोजितउत्तराखंड राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ रायपुर शाखा के अध्यक्ष अरविन्द सिंह सोलंकी के नेतृत्व में कार्यकारिणी ने उप शिक्षा अधिकारी हेमलता गौड़ उनियाल से मुलाकात कीउत्तराखण्ड राज्य आंदोलनकारी मंच द्वारा राज्य आंदोलनकारियों के मामलों मॆं मुख्यमन्त्री की घोषणा एवं शासनादेशों व एक्ट का सही से पालन नहीं किये जाने को लेकर गांधीपार्क मुख्य द्वार से सचिवालय मार्च किया

मुख्यमंत्री  ने परेड ग्राउंड देहरादून में पांच इलेक्ट्रिक बसों को हरी झण्डी दिखाई। 

 मुख्यमंत्री  ने परेड ग्राउंड देहरादून में पांच इलेक्ट्रिक बसों को हरी झण्डी दिखाई। 

मुख्यमंत्री  ने परेड ग्राउंड देहरादून में पांच इलेक्ट्रिक बसों को हरी झण्डी दिखाई। 

 

(रायपुर से सेलाकुई रूट पर चलेंगी पांच इलेक्ट्रिक बस) 

 उत्तराखंड( देहरादून) 22.6.2021

मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने परेड ग्राउंड देहरादून में स्मार्ट सिटी योजना के अन्तर्गत संचालित की जाने वाले 05 इलेक्ट्रिक बसों को हरी झण्डी दिखाई एवं स्मार्ट टॉयलेट का लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री ने आज जिन पांच इलेक्ट्रिक बसों को हरी झण्डी दिखाई ये रायपुर से सेलाकुई रूट की बसें हैं।मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने कहा कि इन इलेक्ट्रिक बसों के संचालन से लोगों को आवागमन में सुविधा होगी और इनसे प्रदूषण भी नहीं होगा। ये सभी बसें वातानुकूलित हैं। इनमें यात्रियों की सुविधा के दृष्टिगत आपातकालीन बटन, इमरजेंसी हैमर, हर सीट पर यूएबी पोर्ट एवं दिव्यांग व्यक्तियों के लिए व्हील चेयर खड़ी करने के लिए स्थान की सुविधा दी गई है।सीईओ स्मार्ट सिटी व जिलाधिकारी देहरादून डॉ. आशीष कुमार श्रीवास्तव ने जानकारी दी। इन बसों की बैट्री पूरी चार्ज होने के बाद एक समय में 180 किमी चल सकती है। इन बसों में जीपीएस सिस्टम, सीसीटीवी कैमरे, ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन, अग्निशमन यंत्र एवं रिजनरेशन सिस्टम एवं अन्य सुविधाएं उपलब्ध है। इस अवसर पर शहरी विकास मंत्री वंशीधर भगत, सांसद माला राज्यलक्ष्मी शाह, मेयर सुनील उनियाल गामा, विधायक हरबंस कपूर, सहदेव सिंह पुण्डीर, खजान दास, उमेश शर्मा काऊ आदि उपस्थित थे।

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!