मुख्यमंत्री ने राज्यपाल से की भेंट, केदारनाथ मार्ग के क्षतिग्रस्त व राहत कार्यों की दी जानकारी - Shaurya Mail

Breaking News

मुख्यमंत्री ने राज्यपाल से की भेंट, केदारनाथ मार्ग के क्षतिग्रस्त व राहत कार्यों की दी जानकारी

 मुख्यमंत्री ने राज्यपाल से की भेंट, केदारनाथ मार्ग के क्षतिग्रस्त व राहत कार्यों की दी जानकारी

उत्तराखंड(देहरादून),बुधवार 07 अगस्त 2024

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से.नि.) से राजभवन में शिष्टाचार भेंट की और समसामयिक विषयों पर चर्चा और विचार-विमर्श किया।

मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री ने राज्यपाल को केदारनाथ पैदल मार्ग के क्षतिग्रस्त होने के उपरांत प्रशासन की ओर से किए जा रहे राहत व बचाव कार्यों की प्रगति के बारे में जानकारी दी। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने राज्यपाल को हाल ही में संपन्न कांवड़ यात्रा और प्रदेश में मानसून की स्थिति से भी अवगत कराया। राज्यपाल ने केदारनाथ धाम में चल रहे राहत व बचाव कार्यों के लिए स्वयं मौके पर पहुंचकर नेतृत्व करने के लिए मुख्यमंत्री की प्रशंसा की।

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!