मुख्यमंत्री ने ध्वज फहराया, संविधान उद्देशिका की दिलाई शपथ - Shaurya Mail

Breaking News

मुख्यमंत्री ने ध्वज फहराया, संविधान उद्देशिका की दिलाई शपथ

 मुख्यमंत्री ने ध्वज फहराया, संविधान उद्देशिका की दिलाई शपथ

उत्तराखंड(देहरादून),रविवार 26 जनवरी 2025

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 76 वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री आवास में राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इस अवसर पर उन्होंने सभी को संविधान की उद्देशिका की शपथ भी दिलाई।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में समाज के हर वर्ग के उत्थान के लिए कार्य हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि सशक्त, समृद्ध और विकसित भारत के लिए हम सभी को अपने दायित्वों का निर्वहन करना है। प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में राज्य सरकार की ओर से राज्य के समग्र विकास के लिए हर क्षेत्र में तेजी से कार्य किए जा रहे हैं।

भाजपा प्रदेश मुख्यालय में ध्वज फहराया

उधर,मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने बलवीर रोड स्थित भाजपा कार्यालय में राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इस अवसर पर उन्होंने सभी को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी।

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री प्रेम चन्द अग्रवाल, सांसद एवं पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, राजसभा सांसद नरेश बंसल एवं पार्टी पदाधिकारी उपस्थित थे।

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!