अर्थ ऑवर पर मुख्यमंत्री धामी का पर्यावरण संरक्षण का संदेश, एक घंटे बंद रहीं गैर-जरूरी लाइटें - Shaurya Mail

Breaking News
डीएम ने कलेक्ट्रेट परिसर स्थित कार्यालयों, रिकॉर्ड रूम एवं आपदा परिचालन केन्द्र का किया निरीक्षण; अधिकारियों कार्मिकों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देशअन्य पिछडा वर्ग आयोग में 10 शिकायतों पर सुनवाई, विभागों को दिए सख्त निर्देशस्वच्छता पखवाड़ा–2026 के माध्यम से टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड ने स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण एवं सतत विकास के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को पुनः सुदृढ़ कियादेवभूमि के सपूतों ने छुआ आसमान : NSG के मेजर अखिलेश भट्ट के नेतृत्व में उत्तराखंड के वीरों ने एवरेस्ट पर लहराया तिरंगाएचपीसीएल और टाटा मोटर्स ने प्रयुक्त ऑटोमोटिव लुब्रिकेंट्स के लिए स्केलेबल सर्कुलर इकोनॉमी मॉडल विकसित करने हेतु साझेदारी की

अर्थ ऑवर पर मुख्यमंत्री धामी का पर्यावरण संरक्षण का संदेश, एक घंटे बंद रहीं गैर-जरूरी लाइटें

 अर्थ ऑवर पर मुख्यमंत्री धामी का पर्यावरण संरक्षण का संदेश, एक घंटे बंद रहीं गैर-जरूरी लाइटें

उत्तराखंड(देहरादून),रविवार 29 मार्च 2026

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वैश्विक पर्यावरणीय पहल अर्थ ऑवर के अवसर पर शनिवार को मुख्यमंत्री आवास में रात्रि 8:30 बजे से 9:30 बजे तक एक घंटे के लिए सभी गैर-जरूरी लाइटें बंद कर अभियान में सहभागिता की।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि अर्थ ऑवर केवल एक प्रतीकात्मक पहल नहीं, बल्कि यह प्रकृति के प्रति जिम्मेदारी का बोध कराने का सशक्त माध्यम है। उन्होंने ऊर्जा संरक्षण, पर्यावरण संतुलन और प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण के लिए सामूहिक प्रयासों की आवश्यकता पर बल दिया।

मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों से अपील की कि वे ऐसे अभियानों में सक्रिय भागीदारी निभाएं और दैनिक जीवन में ऊर्जा बचत को अपनी आदत बनाएं। उन्होंने कहा कि छोटे-छोटे प्रयास बड़े बदलाव की नींव रखते हैं, जो आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित और स्वच्छ भविष्य के लिए महत्वपूर्ण हैं।

उन्होंने कहा कि उत्तराखंड जैसे प्राकृतिक संपदा से समृद्ध राज्य में पर्यावरण संरक्षण और सतत विकास को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है। राज्य सरकार इस दिशा में निरंतर प्रयासरत है, ताकि विकास और पर्यावरण के बीच संतुलन बनाए रखा जा सके।

मुख्यमंत्री ने नागरिकों से प्रकृति संरक्षण का संकल्प लेने और जिम्मेदार नागरिक के रूप में अपनी भूमिका निभाने का आह्वान किया।

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!