मुख्यमंत्री धामी ने लिया 38वें राष्ट्रीय खेलों की तैयारियों का जायजा - Shaurya Mail

Breaking News

मुख्यमंत्री धामी ने लिया 38वें राष्ट्रीय खेलों की तैयारियों का जायजा

 मुख्यमंत्री धामी ने लिया 38वें राष्ट्रीय खेलों की तैयारियों का जायजा

उत्तराखंड(देहरादून),शनिवार 25 जनवरी 2025

उत्तराखंड में 28 जनवरी से शुरू होने वाले 38वें राष्ट्रीय खेलों की तैयारियों को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को महाराणा प्रताप स्टेडियम का निरीक्षण किया। उन्होंने इस आयोजन को राज्य के लिए राष्ट्रीय स्तर पर अलग छवि बनाने का सुनहरा अवसर बताया।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि खिलाड़ियों और आगन्तुकों की सुविधा के दृष्टिगत सभी व्यवस्थाएं बेहतर बनाई जाय। स्वच्छता का विशेष ध्यान रखा जाए। राष्ट्रीय खेलों के शुभारंभ अवसर पर जनपद और ब्लॉक स्तर पर एलईडी की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि लोग लाइव प्रसारण सुगमता से देख सकें।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राष्ट्रीय खेलों से युवाओं का खेलों के प्रति रुझान बढ़ेगा और खेल अवसंरचना के विकास से भविष्य में भी खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन संभव होगा। पदक विजेता खिलाड़ियों को राज्य सरकार की ओर से प्रोत्साहन राशि दी जाएगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में होने वाले राष्ट्रीय खेल को भव्य बनाने के लिए जनभागीदारी भी सुनिश्चित की जाए। राष्ट्रीय खेलों के शुभारंभ के अवसर पर जन सहभागिता से प्रदेशभर में दीपोत्सव और अन्य कार्यक्रमों का आयोजन किया जाए।

मुख्यमंत्री ने राष्ट्रीय खेल के दृष्टिगत राज्य के सभी खेल स्थलों के आस-पास आवश्यक व्यवस्थाएं सुचारू रखने के निर्देश दिये हैं। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों और आगन्तुकों के लिए आवागमन, ठहरने, स्वास्थ्य सुविधाओं और अन्य मूलभूत आवश्यकताओं की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।

उत्तराखण्ड में राष्ट्रीय खेल का आयोजन ग्रीन गेम्स की थीम पर किया जा रहा है। राष्ट्रीय खेलों के शुभारंभ अवसर पर प्रधानमंत्री मोदी के आगमन के दृष्टिगत पुलिस और प्रशासन को सभी व्यवस्थाएं बेहतर बनाने के निर्देश भी मुख्यमंत्री ने दिये हैं।

उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय खेल के शुभारंभ के अवसर पर लोगों को अनावश्यक परेशानी न हो पुलिस की ओर से रूट प्लान की जानकारी लोगों तक पहुंचाई जाए। पार्किंग की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।

इस अवसर पर खेल मंत्री रेखा आर्या, मुख्य सचिव राधा रतूड़ी, प्रमुख सचिव आर. के. सुधांशु, डीजीपी दीपम सेठ, विशेष प्रमुख सचिव खेल अमित सिन्हा, सचिव आर. मीनाक्षी सुंदरम, शैलेश बगोली, सचिन कुर्वे, डॉ. पंकज कुमार पाण्डेय, विनोद कुमार सुमन, अपर पुलिस महानिदेशक वी. मुरूगेशन, ए.पी. अंशुमन, गढ़वाल कमिश्नर विनय शंकर पाण्डेय, आईजी गढ़वाल राजीव स्वरूप, जिलाधिकारी देहरादून सविन बंसल, उपाध्यक्ष एमडीडीए बंशीधर तिवारी, निदेशक खेल प्रशांत आर्य और एसएसपी देहरादून अजय सिंह उपस्थित थे।

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!