मुख्यमंत्री धामी ने पूर्व प्रधानमंत्री वाजपेयी को जयंती पर किया याद - Shaurya Mail

Breaking News

मुख्यमंत्री धामी ने पूर्व प्रधानमंत्री वाजपेयी को जयंती पर किया याद

 मुख्यमंत्री धामी ने पूर्व प्रधानमंत्री वाजपेयी को जयंती पर किया याद

उत्तराखंड(देहरादून),सोमवार 25 दिसंबर 2023

मुख्यमंत्री धामी ने पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न, अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर मुख्यमंत्री आवास में उनके चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि वे उत्तराखंड के निर्माण के साथ विकास भी दिया।

इस मौके पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि स्व. अटल बिहारी वाजपेयी कुशल प्रशासक, राजनीतिज्ञ एवं लोकप्रिय जन नेता के साथ महान वक्ता थे, जिन्हें समाज के सभी वर्गों के लोग सम्मान देते थे। स्व. वाजपेयी के लिए राष्ट्रहित सर्वोपरि था। अटल जी उत्तराखंड राज्य के प्रणेता रहे हैं। उन्होंने न केवल उत्तराखंड राज्य का निर्माण किया बल्कि राज्य विकास के लिए आधार भी तैयार किए। स्व. अटल बिहारी वाजपेयी जी की जयंती को सुशासन दिवस के रूप में मनाया जा रहा है।

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!