रेस्टोरेंट पहुंचकर मुख्यमंत्री धामी ने लिया गैस आपूर्ति का जायजा - Shaurya Mail

Breaking News

रेस्टोरेंट पहुंचकर मुख्यमंत्री धामी ने लिया गैस आपूर्ति का जायजा

 रेस्टोरेंट पहुंचकर मुख्यमंत्री धामी ने लिया गैस आपूर्ति का जायजा

उत्तराखंड(देहरादून),बुधवार 25 मार्च 2026

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को गढ़ी कैंट क्षेत्र के एक रेस्टोरेंट में पहुंचकर रसोई गैस आपूर्ति की स्थिति का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने होटल और रेस्टोरेंट संचालकों से गैस की उपलब्धता और खपत से संबंधित जानकारी ली।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि फिलहाल गैस का बड़ा संकट नहीं है, हालांकि आने वाले समय में आवश्यकता पड़ने पर देशवासियों को पहले की तरह एकजुटता के साथ परिस्थितियों का सामना करना होगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार गैस आपूर्ति को सुचारू बनाए रखने के लिए हरसंभव प्रयास कर रही है। निरीक्षण के दौरान रेस्टोरेंट संचालक ने बताया कि आपूर्ति में कुछ कमी जरूर आई है, लेकिन अभी गैस लगातार मिल रही है। उन्होंने यह भी बताया कि खपत कम करने के लिए तंदूर का अधिक उपयोग किया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने इस पहल की सराहना करते हुए प्रशासन को वैकल्पिक ऊर्जा के विकल्पों की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री ने होटल, रेस्टोरेंट संचालकों और आम नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि यदि जरूरत पड़ी तो देश को फिर से उसी तरह धैर्य और सहयोग दिखाना होगा जैसा कोविड काल में देखने को मिला था। उन्होंने कहा कि गैस के विकल्प के रूप में इंडक्शन सहित अन्य साधनों का उपयोग भी किया जा सकता है और सरकार हर स्तर पर लोगों की सहायता के लिए तैयार है।

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!