मुंबई में चुनाव प्रचार के बाद सुूबह सैर के दौरान जुहू बीच पहुंचे मुख्यमंत्री धामी - Shaurya Mail

Breaking News

मुंबई में चुनाव प्रचार के बाद सुूबह सैर के दौरान जुहू बीच पहुंचे मुख्यमंत्री धामी

 मुंबई में चुनाव प्रचार के बाद सुूबह सैर के दौरान जुहू बीच पहुंचे मुख्यमंत्री धामी

महाराष्ट्र(मुंबई),सोमवार 13 मई 2024

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री सोमवार को मुंबई में चुनाव प्रचार के बाद जुहू बीच पर सुबह की सैर की। इस दौरान उन्होंने स्थानीय लोगों और पर्यटकों से बातचीत की। उन्होंने जुहू बीच में बच्चों के साथ क्रिकेट भी खेला। लोगों ने सिलक्यारा टनल बचाव अभियान की सफलता और उत्तराखंड में यूसीसी लागू करने के लिए मुख्यमंत्री धामी की सराहना की।

सोमवार की सुबह मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जुहू बीच पर सैर के लिए निकले। पर्यटकों और स्थानीय लोगों ने धामी को पहचान लिया और एक के बाद एक कई लोग उत्सुकतावश उनसे मिलने पहुंच गए। लोगों में धामी के साथ सेल्फी लेने की होड़ मच गई। धामी ने सभी की कुशलक्षेम पूछी। इस दौरान मुख्यमंत्री ने केदार खंड और मानस खंड की यात्रा पर आने का लोगों को निमंत्रण दिया।

इसी बीच क्रिकेट खेल रहे बच्चों पर धामी की नजर पड़ी तो वह खुद को रोक नहीं पाए और उन्होंने कुछ देर तक बच्चों के साथ क्रिकेट भी खेली। धामी उत्तराखंड में रहें या प्रदेश से बाहर, मॉर्निंग वॉक करना और आम लोगों से मिलना उनकी आदत में शुमार रहा है।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि विकास और सुशासन की पिच पर उत्तराखण्ड नित नये कीर्तिमान स्थापित कर रहा। जब लोग हमारे प्रदेश की प्रशंसा करते हैं तो मस्तक गर्व से ऊंचा हो जाता है।

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!