मुख्यमंत्री धामी सारकोट गांव में बलिदानी के घर पहुंचे, बोले- परिजनों के साथ सरकार - Shaurya Mail

Breaking News

मुख्यमंत्री धामी सारकोट गांव में बलिदानी के घर पहुंचे, बोले- परिजनों के साथ सरकार

 मुख्यमंत्री धामी सारकोट गांव में बलिदानी के घर पहुंचे, बोले- परिजनों के साथ सरकार

उत्तराखंड(देहरादून),शुक्रवार 23 अगस्त 2024

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को गैरसैंण स्थित सारकोट में लेह-लद्दाख में ड्यूटी के दौरान बलिदानी हवलदार बसुदेव सिंह के पैतृक आवास पहुंचकर उनके परिजनों से मिलकर शोक संवेदना व्यक्त की।

इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि हवलदार बसुदेव सिंह ने देश की रक्षा करते हुए अपना सर्वोच्च बलिदान दिया है, जिसके लिये पूरा देश उनका ऋणी रहेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार शहीद के परिजनों के साथ खड़ी है। उन्होंने शहीद हवलदार के परिजनों को हर संभव मदद का भरोसा दिलाया।

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!