रामनवमी पर मुख्यमंत्री धामी ने किया कन्या पूजन - Shaurya Mail

Breaking News
डीएम ने कलेक्ट्रेट परिसर स्थित कार्यालयों, रिकॉर्ड रूम एवं आपदा परिचालन केन्द्र का किया निरीक्षण; अधिकारियों कार्मिकों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देशअन्य पिछडा वर्ग आयोग में 10 शिकायतों पर सुनवाई, विभागों को दिए सख्त निर्देशस्वच्छता पखवाड़ा–2026 के माध्यम से टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड ने स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण एवं सतत विकास के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को पुनः सुदृढ़ कियादेवभूमि के सपूतों ने छुआ आसमान : NSG के मेजर अखिलेश भट्ट के नेतृत्व में उत्तराखंड के वीरों ने एवरेस्ट पर लहराया तिरंगाएचपीसीएल और टाटा मोटर्स ने प्रयुक्त ऑटोमोटिव लुब्रिकेंट्स के लिए स्केलेबल सर्कुलर इकोनॉमी मॉडल विकसित करने हेतु साझेदारी की

रामनवमी पर मुख्यमंत्री धामी ने किया कन्या पूजन

 रामनवमी पर मुख्यमंत्री धामी ने किया कन्या पूजन

उत्तराखंड(देहरादून),गुरुवार 26 मार्च 2026

रामनवमी के पावन अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज अपने सरकारी आवास में कन्या पूजन कर देवी स्वरूप बालिकाओं का पूजन किया। इस दौरान उन्होंने पारंपरिक रीति-रिवाजों के अनुसार कन्याओं को भोजन कराया और उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।

मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को रामनवमी की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम का जीवन चरित्र कर्तव्यनिष्ठा, सत्य और धर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। उन्होंने सभी के सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की।

उन्होंने कहा कि प्रभु श्रीराम से प्रार्थना है कि प्रदेश निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर रहे और सभी का जीवन खुशहाल हो। मुख्यमंत्री ने कहा कि रामनवमी का पर्व मर्यादा, आदर्शों और नैतिक मूल्यों के प्रति आस्था को सुदृढ़ करता है।

मुख्यमंत्री ने कन्या पूजन को भारतीय सांस्कृतिक परंपरा का महत्वपूर्ण अंग बताते हुए कहा कि यह नारी सम्मान और सामाजिक समरसता का संदेश देता है। उन्होंने प्रदेशवासियों के सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना करते हुए सभी को रामनवमी की शुभकामनाएं दीं।

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!