मुख्यमंत्री धामी ने लोगों की सुनी समस्याएं - Shaurya Mail

Breaking News

मुख्यमंत्री धामी ने लोगों की सुनी समस्याएं

 मुख्यमंत्री धामी ने लोगों की सुनी समस्याएं

उत्तराखंड(देहरादून/खटीमा),सोमवार 23 सितंबर 2024

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को खटीमा में निजी आवास पर बड़ी संख्या में आए क्षेत्रवासियों से भेंट की। इस दौरान उनकी समस्याओं को सुनकर संबंधित अधिकारियों को इसके त्वरित समाधान के लिए निर्देशित किया।

इस मौके पर मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि हमारी सरकार सरलीकरण, समाधान, निस्तारण एवं संतुष्टिकरण के मूल मंत्र को आत्मसात कर जनकल्याण के लिए समर्पित है।

इसके अलावा मुख्यमंत्री धामी ने ऊधम सिंह नगर में गुरुद्वारा नानकमत्ता साहिब में मत्था टेक कर समस्त प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि के लिए अरदास की।

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!