मुख्यमंत्री धामी ने खुद संभाली झाड़ू,स्वच्छता के लिए लोगों को किया प्रेरित - Shaurya Mail

Breaking News

मुख्यमंत्री धामी ने खुद संभाली झाड़ू,स्वच्छता के लिए लोगों को किया प्रेरित

 मुख्यमंत्री धामी ने खुद संभाली झाड़ू,स्वच्छता के लिए लोगों को किया प्रेरित

उत्तराखंड(देहरादून),सोमवार 13 अप्रैल 2026

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार सुबह बल्लूपुर चौक में नगर निगम की ओर से आयोजित ‘स्वेच्छा से स्वच्छता’अभियान में भाग लेकर स्वच्छता को जनआंदोलन बनाने का आह्वान किया। मुख्यमंत्री ने स्वयं झाड़ू उठाकर सफाई की और आमजन को स्वच्छ वातावरण बनाए रखने के लिए प्रेरित किया।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि ‘स्वच्छता केवल सरकारी प्रयासों से संभव नहीं है,इसके लिए हर नागरिक की सक्रिय भागीदारी जरूरी है।’ उन्होंने कहा कि जब तक लोग स्वेच्छा से अपने घर,गली और शहर की सफाई को अपनी जिम्मेदारी नहीं समझेंगे,तब तक स्थायी बदलाव संभव नहीं होगा।

उन्होंने निगम,देहरादून के इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के अभियान समाज में सकारात्मक सोच विकसित करते हैं और इन्हें नियमित रूप से जारी रखा जाना चाहिए,ताकि स्वच्छता एक आदत के रूप में जनजीवन का हिस्सा बन सके।

निगम की ओर 7 से 13 अप्रैल 2026 तक चलाए गए इस विशेष अभियान का उद्देश्य शहर को स्वच्छ,सुंदर और स्वस्थ बनाना है। अभियान के तहत विभिन्न वार्डों में व्यापक स्तर पर सफाई,कूड़ा निस्तारण और जनजागरूकता गतिविधियां संचालित की गईं,जिससे नागरिकों में स्वच्छता के प्रति जिम्मेदारी का भाव मजबूत हो।

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी,खजान दास,राज्यसभा सांसद एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट,मेयर सौरभ थपलियाल,विधायक सविता कपूर,संगठन महामंत्री अजेय कुमार सहित अनेक जनप्रतिनिधि और अधिकारी मौजूद रहे।

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!