मुख्यमंत्री धामी ने लोहाघाट में मनाई पारंपरिक कुमाऊँनी होली - Shaurya Mail

Breaking News
अन्तारा सीनियर लीविंग पुरुकुल में “विरासत-2026” ने किया स्वर्गीय राजा रणधीर सिंह को याद, बहुत ही नम आंखों से दी गई श्रद्धांजलिद हैरिटेज स्कूल में धूमधाम से मना 73वां वार्षिक वाइब्स कार्यक्रम, नन्हे-मुन्नों की रंगारंग प्रस्तुतियों ने मोहा मनराष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग के चेयरमैन भगवत प्रसाद मकवाना से मिला अखिल भारतीय अनुसूचित जाति युव जन समाज का प्रतिनिधिमंडल, सफाई कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान पर हुई चर्चाघरेलू गैस सिलेंडरों के दुरुपयोग एवं अवैध रिफिलिंग के विरुद्ध जनपद में सघन अभियान जारीमुख्यमंत्री ने खटीमा में सुनीं जनसमस्याएं, त्वरित निस्तारण के निर्देश

मुख्यमंत्री धामी ने लोहाघाट में मनाई पारंपरिक कुमाऊँनी होली

 मुख्यमंत्री धामी ने लोहाघाट में मनाई पारंपरिक कुमाऊँनी होली

उत्तराखंड(चंपावत),शुक्रवार 27 फ़रवरी 2026

लोहाघाट के रामलीला मैदान में आयोजित काली कुमाऊँ होली रंग महोत्सव में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पहुंचकर स्थानीय लोगों के साथ पारंपरिक होली का आनंद लिया और प्रदेशवासियों को होली की शुभकामनाएं दीं।

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने पारंपरिक कुमाऊँनी होली और शास्त्रीय होली गायन में सहभागिता की। इस दौरान पूरा मैदान होली के पारंपरिक गीतों और रंगों से सराबोर नजर आया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड की लोकसंस्कृति, परंपराएं और पर्व राज्य की पहचान हैं और काली कुमाऊँ की होली अपने पारंपरिक गायन और सांस्कृतिक स्वरूप के लिए विशेष महत्व रखती है। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन नई पीढ़ी को अपनी सांस्कृतिक विरासत से जोड़ने का महत्वपूर्ण माध्यम हैं।

उन्होंने कहा कि होली केवल रंगों का त्योहार नहीं, बल्कि आपसी भाईचारे, सद्भाव और सामाजिक एकता का प्रतीक भी है। आधुनिक दौर में भी चंपावत में पारंपरिक होली की परंपरा को जीवित रखना क्षेत्र के लिए गर्व की बात है।

इस अवसर पर सांसद अजय टम्टा, विधायक खुशाल सिंह अधिकारी, जिला पंचायत अध्यक्ष आनंद अधिकारी, जिलाधिकारी मनीष कुमार, पुलिस अधीक्षक रेखा यादव सहित जनप्रतिनिधि, अधिकारी और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे।

 

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!