Breaking News

मुख्यमंत्री ने अपनी विस क्षेत्र के दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्र के रक्षाबंधन कार्यक्रम में हुए शामिल, की घोषणाएं

 मुख्यमंत्री ने अपनी विस क्षेत्र के दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्र के रक्षाबंधन कार्यक्रम में हुए शामिल, की घोषणाएं

चम्पावत,  प्रदेश की नारी शक्ति अपने कार्यों व आत्मविश्वास के बल पर आत्मनिर्भर बनकर अन्य को भी आर्थिक व सामाजिक रूप से सशक्त बना रही है आज की मातृशक्ति हर क्षेत्र में प्रतिनिधित्व कर देश का नाम विश्व पटल पर अंकित कर रही है। यह बातें प्रदेश के मुख्यमंत्री ने जनपद चंपावत के बिरगुल क्षेत्र के रामलीला मैदान दुबचौड़ा लधौली में बुधवार को आयोजित रक्षाबंधन कार्यक्रम में प्रतिभाग करते हुए कहीं।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और उनकी पत्नी श्रीमती गीता धामी ने सभी को रक्षाबंधन की बधाई और शुभकामनाएं दीं। साथ ही रक्षाबंधन कार्यक्रम में जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से बड़ी संख्या में आई महिलाओं ने मुख्यमंत्री को रक्षासूत्र भेंट कर उनकी दीर्घायु की कामना की।

मुख्यमंत्री धामी ने अपने संबोधन में सभी को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि रक्षाबंधन कार्यक्रम में आशीर्वाद देने आई बहनों का मैं हृदय की गहराइयों से विशेष धन्यवाद करता हूं, जो आपने मुझे अपने भाई के रूप में इतना स्नेह दिया। यह त्योहार भाई बहन के पवित्र रिश्ते का प्रतीक है. साथ ही रक्षाबंधन महिलाओं के सम्मान के साथ-साथ पौराणिक एवं सांस्कृतिक महत्व का पर्व भी है। उन्होंने महिलाओं व बहनों को उनकी रक्षा करने के साथ ही उनके हितों के लिए कार्य करने का आश्वासन दिया। साथ ही प्रदेश में जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ आमजन तक पहुंचाने की बात कही इस दौरान मुख्यमंत्री ने क्षेत्र के विकास के लिए कुल 12 घोषणाएं कीं।

मुख्यमंत्री ने जनपद की स्वयं सहायता समूह की महिलाओं के हस्तनिर्मित पिरूल, ऐपण, सूत व अन्य स्थानीय उत्पादों से बनाई गई राखियों और अन्य निर्मित उत्पादों की सराहना की। उन्होंने कहा कि हमारे जनपद की माताएं और बहनें वोकल फॉर लोकल को चरितार्थ कर जहां स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा दे रही हैं वहीं अन्य स्थानीय महिलाओं को भी रोजगार उपलब्ध कराकर उन्हें भी आर्थिक क्षेत्र में महिला स्वयं सहायता समूहों ने सराहनीय कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए महिला स्वयं सहायता समूहों को 05 लाख रुपये तक का ब्याज मुक्त ऋण सरकार दे रही है उन्होंने कहा कि महिलाओं को मजबूत बनाने के लिए राज्य में महिला सशक्त बहना उत्सव योजना शुरू की गई है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में महिला सशक्तिकरण की दिशा में अनेक कार्य हो रहे हैं उनके नेतृत्व में देश में बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान चलाया गया। इस बार का यह पर्व हमारे लिये और भी महत्वपूर्ण है चन्द्रयान-3 के सफल प्रक्षेपण व सफल लैंडिंग पर पूरे विश्व ने भारत का लोहा माना है इसमें माताओं और बहनों का विशेष योगदान रहा है।

इस अवसर पर श्रीमती गीता धामी ने जनपदवासियों को रक्षाबंधन की बधाई औश्र शुभकामनाएं देते हुए कहा कि धामी सरकार ने आदर्श चम्पावत का संकल्प लिया है, उसमें प्राथमिकता के आधार पर विकास हो रहा है और विकास आगे भी किया जाएगा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री धामी जन समस्याएं सुनने के साथ ही उन समस्याओं का समाधान प्राथमिकता से करते हैं। कई ऐतिहासिक निर्णय लिए जा रहे हैं इसमें जनता का सहयोग महत्वपूर्ण है।

मुख्यमंत्री ने क्षेत्र के जनसंघ से जुड़े कार्यकर्ता,वीर शहीदों के परिजनों,पूर्व सैनिक व उनकी वीर नारियों को भी सम्मानित किया।

इससे पूर्व मुख्यमंत्री धामी के जनपद आगमन पर जिलाधिकारी नवनीत पांडेय सहित क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों, स्थानीय महिलाओं,आम जनता ने उनका स्वागत और अभिनंदन किया। स्कूली छात्र,छात्राओं ने स्वागत एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए।

इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष ज्योति राय, भाजपा जिला अध्यक्ष निर्मल मेहरा, ब्लॉक प्रमुख रेखा देवी, सुमनलता, विनीता फर्त्याल, भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सतीश पाण्डेय, हयात महरा, प्रकाश तिवारी, गौरव पांडे, श्याम नारायण पाण्डेय, नोडल अधिकारी मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय केदार सिंह बृजवाल सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि, अधिकारी कर्मचारी अन्य लोग मौजूद रहे. कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री मुकेश कलखुड़िया ने किया।

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!