Chandrayaan-3: मिशन की सफलता के लिए टपकेश्वर महादेव मंदिर में विशेष पूजा शुरू, लैंडिंग होने तक रहेगी जारी - Shaurya Mail

Breaking News

Chandrayaan-3: मिशन की सफलता के लिए टपकेश्वर महादेव मंदिर में विशेष पूजा शुरू, लैंडिंग होने तक रहेगी जारी

 Chandrayaan-3: मिशन की सफलता के लिए टपकेश्वर महादेव मंदिर में विशेष पूजा शुरू, लैंडिंग होने तक रहेगी जारी

देहरादून के टपकेश्वर महादेव मंदिर में माता वैष्णो देवी गुफा में मंगलवार से चंद्रयान-3 मिशन की सफलता के लिए पूजा शुरू हो गई है। यह विशेष पूजा 23 अगस्त को चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग तक जारी रहेगी।

माता वैष्णो देवी गुफा योग मंदिर में चंद्रयान-3 मिशन की सफलता के लिए विशेष अनुष्ठान का शुभारंभ हुआ। आध्यात्मिक गुरु आचार्य विपिन जोशी के सानिध्य में पूजा-अर्चना की गई। हाथ में चंद्रयान-3 के चित्र के साथ आचार्य ने मंत्रोच्चारण किया। इस दौरान जय माता दी, भारत माता की जय के नारे लगाए गए। वैज्ञानिकों की मेहनत और चंद्रयान-3 की सफलतापूर्वक लैंडिंग के लिए भगवान से प्रार्थना की गई।

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!