उत्तराखंड के कई जिलों में 30 जून तक बारिश के आसार - Shaurya Mail

Breaking News

उत्तराखंड के कई जिलों में 30 जून तक बारिश के आसार

 उत्तराखंड के कई जिलों में 30 जून तक बारिश के आसार

उत्तराखंड(देहरादून),शनिवार 27 जून 2026

उत्तराखंड में अगले कुछ दिनों में मौसम का मिजाज बदला हुआ रहने वाला है। मौसम विभाग ने 30 जून तक अधिकांश जिलों में हल्की से मध्यम बारिश का पूर्वानुमान जताया है। 28-29 जून को पिथौरागढ़-बागेश्वर में गर्जन के साथ बारिश का अलर्ट भी जारी किया गया है।

मौसम विभाग के अनुसार 28 जून को राज्य के पिथौरागढ़ एवं बागेश्वर जनपदों में अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा अथवा गर्जन के साथ बारिश होने की संभावना है। शेष पर्वतीय जनपदों में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। राज्य के हरिद्वार एवं उधम सिंह नगर जनपदों में कहीं-कही बहुत हल्की से हल्की बारिश होने की संभावना है।

इसी तरह 29 जून को उत्तराखंड राज्य के बागेश्वर, पिथौरागढ़, नैनीताल तथा चम्पावत जनपदों में अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम एवं गर्जन के साथ बारिश होने की संभावना है। शेष पर्वतीय जनपदों में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम एवं गर्जन के साथ बारिश होने की संभावना है। हरिद्वार एवं उधम सिंह नगर जनपदों में कहीं कहीं बहुत हल्की से हल्की वर्षा अथवा गर्जन के साथ बारिश होने की संभावना है।

वहीं देहरादून में शनिवार को आसमान मुख्यतः साफ से आंशिक रूप से बादल छाए हुए हैं। अपराह्न और शाम के समय कुछ क्षेत्रों में गरज वाले बादल विकसित होने तथा हल्की बारिश की संभावना है। शहर का अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान व्यक्त किया गया है।

मौसम विभाग के अनुसार पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य के मैदानी क्षेत्रों में अधिकतम तापमान सामान्य से काफी अधिक दर्ज किया गया, जबकि पर्वतीय क्षेत्रों में यह सामान्य से लेकर सामान्य से अधिक रहा। अगले दो से तीन दिनों तक अधिकतम तापमान में किसी उल्लेखनीय परिवर्तन की संभावना नहीं है। इसके बाद तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आने की संभावना है, जिससे विशेषकर मैदानी क्षेत्रों को गर्मी से कुछ राहत मिल सकती है।

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!