Breaking News

चकराता इलाके में वाहन खाई में गिरा, 13 की मौत

 चकराता इलाके में वाहन खाई में गिरा, 13 की मौत

चकराता इलाके में वाहन खाई में गिरा, 13 की मौत

बुल्हाड़-बायला मार्ग पर घटी दुर्घटना दो घायल, मृतकों की संख्या में हो सकता है इजाफा अविकल उत्तराखण्ड

चकराता। चकराता-त्यूणी मार्ग पर राजस्व क्षेत्र ग्राम बायला के पास एक बुलेरो अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। बुलेरो में 15 लोग सवार थे, जिनमें से 13 लोगों की मौके पर मौत हो गई। जबकि, दो घायलो को रेस्क्यू टीम ने उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दुर्घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने ने जिला प्रशासन को तेजी से राहत व बचाव कार्य करते हुए घायलों को तत्काल उपचार उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।

आज सुबह करीब आठ बजे एक बुलेरो ग्राम बायला से विकासनगर के लिए चली । बायला गांव से आगे लगभग 100 मीटर की दूरी पर बुलेरो अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। बुलेरो में 15 लोग सवार थे, जिनमें से 13 लोगों की मौके पर मौत हो गयी। जबकि, दो घायलों को रेस्क्यू टीम ने उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। मृतकों में 11 लोग बायला गांव के थे।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चकराता क्षेत्र के अंतर्गत बुल्हाड़-बायला मार्ग पर हुए वाहन दुर्घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने ईश्वर से मृतकों की आत्मा को शांति और परिजनों को दुःख सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है। मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन को तेजी से राहत व बचाव कार्य करते हुए घायलों को तत्काल उपचार ‘ उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं

1. मातबर सिंह (48) पुत्र स्व. भगत सिंह निवासी ग्रा0 बायला, चकराता देहरादून

2. रेखा चौहान (30) पत्नी मातबर सिंह निवासी निवासी ग्रा० बायला, चकराता देहरादून

3. कु. तानिया (11) पुत्री मातबर सिंह निवासी ग्रा० बायला, चकराता देहरादून

4. कु. ईशा चौहान (18) पुत्री गजेन्द्र सिंह निवासी ग्रा० बायला, चकराता देहरादून

5. कु. काजल (15) पुत्री जगतू सिंह निवासी ग्रा0 बायला, चकराता देहरादून

6. जयपाल (40) पुत्र भाउ सिहं निवासी ग्रा० बायला, चकराता देहरादून

7. साधु राम (60) पुत्र गुलाब सिहं निवासी ग्रा० बायला, चकराता देहरादून

8. कु. अजंली (13) पुत्री जयपाल सिंह निवासी ग्रा० बायला, चकराता देहरादून

9. दान सिंह (60) पुत्र रत्तू सिंह निवासी ग्रा. बायला, चकराता देहरादून

10. रतन सिंह (50) पुत्र रति राम निवासी ग्रा० बायला, चकराता देहरादून

11. नरेन्द्र सिंह (35) पुत्र भाउ सिह निवासी ग्रा० बायला, चकराता देहरादून

12. जीतू राम (34) पुत्र फेतिया निवासी ग्रा० मलेथा चकराता

13. हरि राम पुत्र देवी (52) राम निवासी ग्रा० खडका सिरमौर घायल

1. ऋतिक पुत्र इन्द्र सिंह निवासी ग्रा० बायला चकराता

2. गजेन्द्र तोमर पुत्र दल सिंह निवासी ग्रा० पिथुवा चकराता

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चकराता क्षेत्र के अंतर्गत बुल्हाड़-बायला मार्ग पर हुए वाहन दुर्घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने ईश्वर से मृतकों की आत्मा को शांति और परिजनों को दुःख सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है। मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन को तेजी से राहत व बचाव कार्य करते हुए घायलों को तत्काल उपचार उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।

 

 

 

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!