Breaking News

राज्यसभा सदस्य महेंद्र भट्ट को सभापति ने दिलाई शपथ

 राज्यसभा सदस्य महेंद्र भट्ट को सभापति ने दिलाई शपथ

उत्तराखंड(देहरादून),गुरुवार 25 अप्रैल 2024

राज्यसभा सदस्य के लिए निर्विरोध निर्वाचित भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने गुरुवार को नई दिल्ली में राज्यसभा की सदस्यता की शपथ ली। राज्यसभा के सभापति और उप राष्ट्रपति जगदीप धनकड़ ने उन्हें सदस्यता दिलाई।

विधानसभा से राज्यसभा तक का सफर-

शपथ ग्रहण के बाद राज्यसभा सदस्य महेंद्र भट्ट ने कहा कि शीर्ष नेतृत्व ने उन्हें राज्यसभा में काम करने का मौका दिया है। राज्यसभा सदस्य के रूप में वे उत्तराखंड के विकास के लिए काम करते रहेंगे। भट्ट उत्तराखंड के सीमांत जिले चमोली के निवासी हैं। वह बद्रीनाथ विधानसभा से विधायक भी रह चुके हैं। 2022 के विधानसभा चुनाव में उन्हें बद्रीनाथ विधानसभा से हार का सामना करना पड़ा था। वह वर्तमान में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष हैं।

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!