कोर विश्वविद्यालय में विधि छात्रों के लिए कैरियर काउंसलिंग सत्र का आयोजन - Shaurya Mail

Breaking News

कोर विश्वविद्यालय में विधि छात्रों के लिए कैरियर काउंसलिंग सत्र का आयोजन

 कोर विश्वविद्यालय में विधि छात्रों के लिए कैरियर काउंसलिंग सत्र का आयोजन

उत्तराखंड(रुड़की),गुरुवार 17 सितंबर 2026

कॉलेज ऑफ लीगल स्टडीज, कोर विश्वविद्यालय रुड़की में आज विधि छात्रों के लिए एक कैरियर काउंसलिंग सत्र का आयोजन किया गया।

यह सत्र माननीय एचजेएस प्रदीप मणि त्रिपाठी, सदस्य सचिव, राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, एडीआर बिल्डिंग, नैनीताल हाईकोर्ट परिसर द्वारा दिया गया।

उन्होंने न्यायिक सेवा परीक्षा की तैयारी और विधि क्षेत्र में कैरियर विकास के अवसरों पर विस्तार से प्रकाश डाला।

इस अवसर पर कोर विश्वविद्यालय के अध्यक्ष इंजी. जे. सी. जैन, उपाध्यक्ष डॉ. श्रीयांस जैन, कार्यकारी निदेशक डॉ. चारु जैन और माननीय कुलपति डॉ. अनुभा सिंह ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति से कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।
कार्यक्रम के दौरान कॉलेज ऑफ लीगल स्टडीज के प्राध्यापकों द्वारा लिखित पुस्तकों का विमोचन भी किया गया।

कार्यक्रम के अंत में कॉलेज ऑफ लीगल स्टडीज के डीन डॉ. जागेश्वर नाथ सिंह ने धन्यवाद ज्ञापन किया और विधि व्यवसाय के महत्व पर जोर दिया।

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!