फूलदेई पर्व पर बच्चों संग कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने दिया प्रकृति संरक्षण का संदेश - Shaurya Mail

Breaking News
डीएम ने कलेक्ट्रेट परिसर स्थित कार्यालयों, रिकॉर्ड रूम एवं आपदा परिचालन केन्द्र का किया निरीक्षण; अधिकारियों कार्मिकों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देशअन्य पिछडा वर्ग आयोग में 10 शिकायतों पर सुनवाई, विभागों को दिए सख्त निर्देशस्वच्छता पखवाड़ा–2026 के माध्यम से टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड ने स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण एवं सतत विकास के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को पुनः सुदृढ़ कियादेवभूमि के सपूतों ने छुआ आसमान : NSG के मेजर अखिलेश भट्ट के नेतृत्व में उत्तराखंड के वीरों ने एवरेस्ट पर लहराया तिरंगाएचपीसीएल और टाटा मोटर्स ने प्रयुक्त ऑटोमोटिव लुब्रिकेंट्स के लिए स्केलेबल सर्कुलर इकोनॉमी मॉडल विकसित करने हेतु साझेदारी की

फूलदेई पर्व पर बच्चों संग कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने दिया प्रकृति संरक्षण का संदेश

 फूलदेई पर्व पर बच्चों संग कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने दिया प्रकृति संरक्षण का संदेश

उत्तराखंड(देहरादून),रविवार 15 मार्च 2026

उत्तराखंड के पारंपरिक लोक पर्व फूलदेई कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने रविवार को अपने राजकीय आवास पर कुर्मांचल सांस्कृतिक एवं कल्याण परिषद के कार्यकर्ताओं और नन्हे बच्चों के साथ उत्साहपूर्वक पर्व मनाया। इस दौरान बच्चों ने देहरी पर फूल अर्पित कर पारंपरिक रीति-रिवाजों का निर्वहन किया और पर्व की खुशियां साझा कीं।

इस अवसर पर मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि फूलदेई उत्तराखंड की समृद्ध लोक संस्कृति का प्रतीक है। यह पर्व “सर्वे भवंतु सुखिनः” की भावना के साथ सभी के सुख, समृद्धि और खुशहाली का संदेश देता है। उन्होंने कहा कि यह पर्व देवभूमि के लोगों की प्रकृति, पर्यावरण तथा फूल-पौधों के प्रति विशेष श्रद्धा और जागरूकता को भी दर्शाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में जब विश्व पर्यावरणीय चुनौतियों का सामना कर रहा है, ऐसे में फूलदेई जैसे पर्व समाज को प्रकृति से जुड़ने और उसके संरक्षण के लिए प्रेरित करते हैं। उत्तराखंड की यह परंपरा पूरी दुनिया को प्रकृति प्रेम और पर्यावरण संरक्षण का संदेश देती है।

कार्यक्रम में कुर्मांचल सांस्कृतिक एवं कल्याण परिषद की केंद्रीय सांस्कृतिक सचिव बबीता साह लोहनी सहित कई बच्चे उपस्थित रहे। इनमें गुनगुन, नायरा, समृद्धि, दिव्यांशी, शिवन्या, पीहु, आराध्या, प्राची, नेहा, गीतेश, राघव, शानवी और आरण्या प्रमुख रूप से शामिल थे।

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!