कैबिनेट मंत्री जोशी बोले- अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चमक बिखेर रहीं उत्तराखंड की खेल प्रतिभाएं - Shaurya Mail

Breaking News
जिलाधिकारी सविन बंसल की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार, देहरादून में महिला कल्याण विभाग के अंतर्गत मिशन वात्सल्य योजना की जिला बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति (डीसीडब्ल्यूपीसी) की समीक्षा बैठक आयोजित कीअब बस से स्कूल आएंगे अपने आधुनिक इंटेसिव केयर संेटर के बच्चे; एक बस व इंटेंसिव केयर सेंटर में नव निर्मित डॉरमेट्री का डीएम ने किया उद्घाटनजल स्रोतों के पुनर्जीवन पर फोकस, सीडीओ ने दिए समन्वित कार्ययोजना के निर्देशएडिफाई वर्ल्ड स्कूल में उत्तराखंड पक्षी प्रदर्शनी का भव्य आयोजन कियाडीएम की सख्ती से जिले में 64 पूर्णतः निर्जीर्ण विद्यालय भवनों में से 56 ध्वस्त, शेष पर कार्रवाई जारी

कैबिनेट मंत्री जोशी बोले- अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चमक बिखेर रहीं उत्तराखंड की खेल प्रतिभाएं

 कैबिनेट मंत्री जोशी बोले- अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चमक बिखेर रहीं उत्तराखंड की खेल प्रतिभाएं

उत्तराखंड(देहरादून),शुक्रवार 08 नवंबर 2024

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी शुक्रवार को हरिद्वार स्थित रामलीला मैदान में आयोजित 21वीं यूथ स्टेट अंडर-16 बास्केटबॉल बालक-बालिका प्रतियोगिता के समापन कार्यक्रम में शामिल हुए। बतौर मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री जोशी ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साहवर्धन किया।

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन खेल को बढ़ावा देने का कार्य करते हैं। देश में खेल प्रतिभाओं को निखारने, तराशने व आगे बढ़ाने के लिए बेहद अनुकूल माहौल तैयार किया जा रहा है। राज्य में एक से बढ़कर एक खेल प्रतिभाएं हैं। प्रदेश की खेल प्रतिभाएं लगभग सभी खेलों में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा की चमक बिखेर रही है। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन में आज भारत का युवा खेलों के क्षेत्र में भी विश्व में नई पहचान बना रहा है।

जोशी ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार खेलों को बढ़ावा देने के लिए हर संभव काम कर रही है। उन्होंने कहा कि स्वस्थ शरीर के लिए खेल खेलना बेहद जरूरी है। इस प्रकार के आयोजन के माध्यम से बच्चों के अंदर एक अलग ऊर्जा का संचार होता है। ऐसे आयोजनों को प्रोत्साहित किया जाना चाहिए।

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!