बच्छणस्यूं में SIR अभियान को लेकर कैबिनेट मंत्री भरत सिंह चौधरी ने ली मंडल पदाधिकारियों की बैठक, बूथ सशक्तिकरण पर दिया जोर
उत्तराखंड(रुद्रप्रयाग),शुक्रवार 26 जून 2026
प्रदेश के कैबिनेट मंत्री श्री भरत सिंह चौधरी एवं भाजपा जिलाध्यक्ष श्री भारत भूषण भट्ट ने आज बच्छणस्यूं मंडल में SIR अभियान के संबंध में मंडल पदाधिकारियों की महत्वपूर्ण बैठक ली।
बैठक में SIR अभियान को बूथ स्तर तक प्रभावी ढंग से संचालित करने की रणनीति, संगठन की भूमिका को सशक्त बनाने तथा प्रत्येक कार्यकर्ता की जिम्मेदारियों पर विस्तार से चर्चा की गई।
कैबिनेट मंत्री श्री भरत सिंह चौधरी ने कहा, “संगठन की मजबूती ही लोकतंत्र की सबसे बड़ी शक्ति है। SIR अभियान को सफल बनाने में प्रत्येक कार्यकर्ता की सक्रिय भागीदारी आवश्यक है। बूथ हमारी सबसे मजबूत इकाई है और हमें बूथ स्तर पर संगठन को और अधिक सशक्त करना है।”
उन्होंने सभी पदाधिकारियों से सक्रियता, आपसी समन्वय और पूर्ण निष्ठा के साथ अभियान को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।
भाजपा जिलाध्यक्ष श्री भारत भूषण भट्ट ने कहा कि SIR अभियान को घर-घर तक पहुंचाने के लिए संगठन पूरी तरह प्रतिबद्ध है और सभी कार्यकर्ता इस दिशा में निरंतर कार्य कर रहे हैं।
इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती पूनम कठैत, मंडल अध्यक्ष बच्छणस्यूं श्री शशि सिंह नेगी, पूर्व जिला उपाध्यक्ष श्री सुरेंद्र प्रसाद जोशी, मंडल उपाध्यक्ष श्री राकेश चंद्र, बुद्धिबल्लव ममगाई सहित मंडल पदाधिकारीगण, शक्ति केंद्र संयोजक, शक्ति केंद्र पालक, सभी बूथों के बूथ अध्यक्ष एवं BLA-2 उपस्थित रहे।