मेधावी छात्र प्रदेश और देश का उज्ज्वल भविष्य : रेखा आर्या - Shaurya Mail

Breaking News

मेधावी छात्र प्रदेश और देश का उज्ज्वल भविष्य : रेखा आर्या

 मेधावी छात्र प्रदेश और देश का उज्ज्वल भविष्य : रेखा आर्या

उत्तराखंड(रुद्रपुर),बुधवार 22 जुलाई 2026

उत्तराखंड की खेल एवं युवा कल्याण मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि बोर्ड परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी छात्र-छात्राएं प्रदेश और देश का उज्ज्वल भविष्य हैं। उन्होंने कहा कि सफलता प्रतिभा के साथ-साथ संकल्प, अनुशासन और संस्कार से प्राप्त होती है।

मंगलवार को यहां रुद्रपुर सांस्कृतिक मंच की ओर से आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि यह आयोजन समाज में प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने और सकारात्मक सोच को बढ़ावा देने का प्रयास है। उन्होंने संस्था की सामाजिक और सांस्कृतिक गतिविधियों की सराहना की।

उन्होंने सम्मानित छात्र-छात्राओं से कहा कि उनकी उपलब्धि कठिन परिश्रम,अनुशासन और समर्पण का परिणाम है। उन्होंने युवाओं का आह्वान किया कि वे बड़े लक्ष्य निर्धारित करें और अपने ज्ञान तथा प्रतिभा से उत्तराखंड और देश का नाम रोशन करें।

मंत्री ने कहा कि विद्यार्थियों की सफलता में उनके माता-पिता और शिक्षकों की भी महत्वपूर्ण भूमिका होती है। उन्होंने सभी मेधावी छात्र-छात्राओं, उनके अभिभावकों और शिक्षकों को बधाई दी।

समारोह में उत्तराखंड बोर्ड और सीबीएसई बोर्ड की कक्षा 10 एवं 12 की परीक्षाओं में अपने-अपने विद्यालयों में शीर्ष स्थान प्राप्त करने वाले 93 छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया।

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!